फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: अपनी फिल्म देखने गेटी सिनेमा पहुंचे कार्तिक, हाउसफुल के बोर्ड के साथ शेयर की फोटो

Mon, 23 May 2022 02:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 May 2022 02:27 AM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 2: भूल भुलैया 2 देखने गेटी सिनेमा पहुंचे कार्तिक आर्यन, हाउसफुल का बोर्ड किया इंस्टाग्राम पर शेयर 

विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik aaryan arrives at Getty Cinema to watch his film, shares photo with Housefull board
भूल भुलैया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने तकरीबन 56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यू से अनुमान लगाया जा रहा है कि एक हफ्ते में यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। लोगों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से कार्तिक समेत फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। इस बीच फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए कार्तिक फैंस के बीच जा पहुंचे।

Bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik aaryan arrives at Getty Cinema to watch his film, shares photo with Housefull board
भूल भुलैया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस के बीच जश्न मनाने पहुंचे कार्तिक

फिल्म की कामयाबी से उत्साहित कार्तिक खुशी मनाने के लिए रविवार को मुंबई स्थित गेटी सिनेमा जा पहुंचे। अपने फेवरेट स्टार को देख वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कार्तिक ने गेटी सिनेमा की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटो में कार्तिक हाउसफुल का बोर्ड लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अभिनेता के रूप में हम यह दिन देखने के लिए तरसते हैं !! हाउसफुल का बोर्ड जहां मुझे खुद टिकट नहीं मिला।'

Bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik aaryan arrives at Getty Cinema to watch his film, shares photo with Housefull board
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
फोटोज पर फैंस दे रहे रिएक्शन

कार्तिक की इस फोटो पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। फैंस कमेंट के जरिए अपने फेवरेट स्टार पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, 'रूह बाबा आपने आग लगा दी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमें आप पर गर्व है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है कि कार्तिक आप बेस्ट हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik aaryan arrives at Getty Cinema to watch his film, shares photo with Housefull board
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना की धाकड़ से था मुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 का मुकाबला कंगना रणौत की धाकड़ से था। हालांकि कार्तिक इस रेस में कंगना से काफी आगे निकल चुके हैं। कंगना की इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह भूल भुलैया 2 को कड़ी टक्कर देगी लेकिन धाकड़ ऐसा करने में नाकाम रही। रजनीश घई के निर्देशन में बनी धाकड़ अब तक केवल 1 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed