{"_id":"6294a12298ff4d3d3e1dd77a","slug":"bhool-bhulaiyaa-2-kartik-aaryan-reaction-to-fee-hike-report-said-promotion-hua-hai-increment-nahi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: क्या 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई फीस? अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fact Check: क्या 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई फीस? अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 30 May 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी और 10 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। अभिनेता ने इस पर एक मजेदार ट्वीट किया है।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रिपोर्ट?
दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अपनी फीस को बढ़ा दिया है। दावा किया गया है कि अभिनेता एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। लेकिन अब कार्तिक एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस वसूलने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपये कर दिया है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वायरल इन खबरों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'प्रमोशन हुआ है लाइफ में, इंक्रीमेंट नहीं।' कार्तिक आर्यन के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर वायरल इस रिपोर्ट को गलत साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन के अलावा, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव ने शानदार काम किया है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल की बात भी चल रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं, जिसमें दावा है कि फिल्म के सीक्वल पर जल्द काम शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।