सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kartik Aaaryan: भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को दिया 'भूल भुलैया 2' की सफलता का फल, गिफ्ट की इतने करोड़ रुपये की कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 24 Jun 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 producer bhushan kumar gifted mclaren gt car to kartik aaryan after film success
कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों सफलता की नई बुलंदियां छू रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल-भुलैया 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है। ये फिल्म पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए और कार्तिक आर्यन से खुश होकर 'भूल भुलैया 2' के निर्माता भूषण कुमार ने अभिनेता को एक शानदार और बेशकीमती तोहफा दिया है। भूषण कुमार ने कार्तिक को भारत की पहली जीटी, एक पॉश ऑरेंज रंग की मैकलारेन कार गिफ्ट में दी है।

Trending Videos
bhool bhulaiyaa 2 producer bhushan kumar gifted mclaren gt car to kartik aaryan after film success
कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैकलारेन की भारत में यह पहली डिलीवरी है और इस पहली कार के मालिक कार्तिक आर्यन बन चुके हैं। बता दें कि इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा है। एक फैन पेज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार की तस्वीर कार के साथ पोस्ट की। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों कार के साथ खड़े हुए हैं। ऑरेंज रंग की ये गाड़ी  देखने में काफी खूबसूरत और लग्जरी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 producer bhushan kumar gifted mclaren gt car to kartik aaryan after film success
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ने पहले भी एकसाथ शानदार सफर तय किया है। 2018 में रिलीज हुई सोनू के 'टीटू की स्वीटी' से लेकर 'भूल भूलैया 2' तक इस जोड़ी ने एकसाथ हिट फिल्में ही दी हैं। अब ये जोड़ी फिर से फिल्म शहजादा लेकर आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं आने वाले समय में कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार एक साथ और भी फिल्मों में साथ नजर आएंगे।

bhool bhulaiyaa 2 producer bhushan kumar gifted mclaren gt car to kartik aaryan after film success
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैकलारेन कार की बात करें तो ये एक स्पोर्ट्स कार है। सिर्फ शोरूम में इस गाड़ी की कीमत 3.50 करोड़ से ज्यादा है। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की बात करें तो थियेटर में इसको रिलीज हुए करीब एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अभी भी ये फिल्म धमाल मचा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, तब्बू और संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed