{"_id":"62c1bb4a0106c87ae96021b7","slug":"bhumi-pednekar-latest-photos-in-bold-look-sunny-leone-set-fitness-goals-today-celebrity-update-in-10-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos of the day: भूमि पेडनेकर का बोल्ड अंदाज और सनी लियोनी ने दिया फिटनेस गोल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos of the day: भूमि पेडनेकर का बोल्ड अंदाज और सनी लियोनी ने दिया फिटनेस गोल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी जानकारियों से हमेशा अपडेट रहना चाहते हैं और बॉलीवुड के सितारे रोजाना कोई ने कोई नया अपडेट देते ही रहते हैं। चाहें कोई अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हो या फिर स्टार्स वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वह हर छोटी बड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
2 of 11
भूमि पेडनेकर
- फोटो : insta
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर अपनी ग्लैमरस और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस को ऑरेंज ब्रालेट में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। दरअसल इसी महीने यानी जुलाई में उनका जन्मदिन है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'बर्थडे मंथ'!
बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी की लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें तो साझा करती ही रहती हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वह पति डेनियल बेवर के साथ जिम में दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस को अपनी फिट बॉडी भी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके चेहरे पर अलग ही चमक देखी जा सकती है। आज एक्ट्रेस ने फिर से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फिलहाल उनका ये लुक अभी का नहीं है बल्कि करण जौहर के शो कॉफी विद करण का है।
विज्ञापन
5 of 11
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर ने आज बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वहह एक क्यूट से बेबी को गोद में लेकर दुलारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, साला मैं तो चाचा बन गया। दरअसल अर्जुन जिस बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, वह अभिनेता मोहित मारवाह के लाडले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।