फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: दम लगा के हईशा ने पूरे किए सात साल, भूमि पेडनेकर बोलीं- हमेशा से नजरिए में बदलाव वाले किरदार...

Sun, 27 Feb 2022 04:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Feb 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar wrote a post on completion of 7 years of film Dum Laga Ke Haisha
दम लगा के हईशा - फोटो : सोशल मीडिया
यंग बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगा के हईशा में  ओवरवेट लेकिन आत्मविश्वास वाली लड़की संध्या का किरदार निभाया था। एक खास विषय पर बनी इस फिल्म को सात साल पूरे हो चुके हैं। भूमि इस फिल्म को अपने करियर की बेहद महत्वपूर्णं फिल्म मानती हैं। फिल्म के साथ-साथ भूमि को भी बॉलीवुड में 7 साल पूरे हो चुके हैं। एक्ट्रेस अपनी जबरदस्त एक्टिंग के जरिए लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। इस फिल्म के सात साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के साथ भूमि ने फिल्म की कुछ क्लिप्स भी शेयर की हैं, जिनमें फेमस सीन नजर आ रहे हैं। 
Bhumi Pednekar wrote a post on completion of 7 years of film Dum Laga Ke Haisha
दम लगा के हईशा में भूमि और आयुष्मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पोस्ट शेयर करते हुए भूमि लिखती हैं, दम लगा के हईशा मेरे करियर की महत्वपूर्णं फिल्म थी। अब मैं पीछे मुड़कर देखूं तो लगता है कि अपनी इस पहली फिल्म के रुप में इसका मिलना बहुत महत्वपूर्णं था। फिल्म दम लगाा के हईशा पाकर मैं धन्य हो गई, संध्या को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। भूमि आगे कहती हैं कि पर्दे पर महिलाओं को इस तरीके से पेश करने वाली फिल्मों का मिलना काफी मुश्किल होता है।

Bhumi Pednekar wrote a post on completion of 7 years of film Dum Laga Ke Haisha
दम लगा के हईशा - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पोस्ट में भूमि ने लिखा, महिलाओं को सिनेमा में पेश के लिहाज से अब ये फिल्म एक उदाहरण बन गई है। ऐसी फिल्में रोज-रोज नहीं बना करतीं। मैं मनीष शर्मा, शरत कटारिया, आदित्य चोपड़ा के साथ पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं। आगे भूमि लिखती हैं, इस फिल्म से मुझे एक एक्टर, परफॉर्मर के साथ-साथ ऐसी महिला के रुप में पहचान मिली है जो अपने काम के जरिए नारीवाद को नई परिभाषा देने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar wrote a post on completion of 7 years of film Dum Laga Ke Haisha
'दम लगा के हईशा' - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि के पास इस साल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। इस समय भूमि के पास अनुभव सिन्हा की 'भीड़', अजय बहल की 'द लेडी किलर', अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' और गौरी खान द्वारा निर्मित 'भक्षक' फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed