{"_id":"5a9004334f1c1bbd218b4bc4","slug":"big-news-minor-girl-contestant-father-supports-singer-papon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NCPCR ने चैनल की गलती की शुरू की जांच, Kiss की वजह से विवादों में हैं सलमान के फेवरेट पैपॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
NCPCR ने चैनल की गलती की शुरू की जांच, Kiss की वजह से विवादों में हैं सलमान के फेवरेट पैपॉन
Sat, 24 Feb 2018 06:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
papon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चों के अधिकारों की सर्वोच्च संस्था ने रियलिटी शो का प्रसारण करने वाले ‘एंड टीवी’ की जांच करनी शुरू कर दी है। गायक पैपॉन के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत चैनल द्वारा न किए जाने को लेकर यह जांच की जा रही है। दरअसल नाबालिग बच्ची को गलत तरीके से किस किए जाने की शिकायत सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने की है। एनसीपीसीआर ने कहा कि हमने इस मामले पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में चैनल और आरोपी दोनों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
फेमस सिंगर पैपॉन विवादों में फंस गए है। पैपॉन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक नाबालिक बच्ची को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सिंगर पैपॉन के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में शिकायत दर्ज की गई है। यहां तक की सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी बीच बच्ची के पिता का बयान सामने आया है जो बेहद चौंकाने वाला है।
2 of 4
Papon
एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक पूरे मामले पर बच्ची के पिता ने गायक पैपॉन का बचाव किया है। उन्होंने कहा - 'पैपॉन मेरी बच्ची के मेंटर और गार्जियन हैं। वह उसके करियर को आगे बढा़ने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। वीडियो में जो भी दिखा वह जान बूझकर नहीं किया गया है। वीडियो को ज्यादा न फैलाएं।'
3 of 4
Papon
वायरल वीडियो खुद पैपॉन ने फेसबुक पेज पर शेयर किया था जिसमें वो कंटेस्टेंट सिंगर्स के साथ लाइट मोमेंट शेयर करते दिख रहे हैं। पैपॉन ने इस लाइव वीडियो के दौरान जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया था। पैपॉन के इस kiss पर सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध जताया और ट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Papon
आपको बता दें, 'The Voice India Kids' शो के शूट के दौरान का यह वाकया है। वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील रूना भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में गायक पैपॉन के खिलाफ शिकायत की है। इस शिकायत में कहा गया है कि जिस समय वैन के अंदर पैपॉन होली खेल रहे थे, उस समय उनके क्रू मेंबर के साथ कोई भी महिला सदस्य नहीं थीं। इसी दौरान पैपॉन ने एक बच्ची को पहले तो रंग लगाया और उसे गलत तरीके से kiss किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।