{"_id":"633e76af39fa524fd462792d","slug":"bigg-boss-16-abdu-rozik-take-eggs-for-himself-with-other-contestant-in-salman-khan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: रंगे हाथ चोरी करते पकड़े गए अब्दु रोजिक? बाकी प्रतिभागियों ने रची थी साजिश!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 16: रंगे हाथ चोरी करते पकड़े गए अब्दु रोजिक? बाकी प्रतिभागियों ने रची थी साजिश!
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। यह शो अपने पिछले सभी सीजन से काफी दिलचस्प है। इस बार प्रतिभागियों के साथ-साथ बिग बॉस भी खेल के मैदान में उतर गए हैं। इस शो में जहां सभी प्रतिभागी अपना सुख-दुख बांटते हैं तो यहां लड़ाई-झगड़े भी जमकर होते हैं। यह रिलयलिटी शो अपने विवादों को लेकर भी खूब जाना जाता है। इस बार भी शो में कई नामी चेहरे जुड़े हैं। मगर, नन्हे प्रतिभागी अब्दु रोजिक आकर्षण का केंद्र हैं। यूं तो अपनी मासूमियत से वह दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें चोरी करते पकड़ा गया।
2 of 4
Abdu Rozik
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में कई नियम बदले हैं। कैप्टेंसी से लेकर घर के राशन तक, सभी नियमों को बिग बॉस ने बदल दिया है। एक तरफ जहां, घरवालों को नए नियमों के साथ खेलने में काफी परेशानी हो रही है, तो वहीं नन्हे अब्दु रोजिक घर में जमकर मस्ती कर रहे हैं। बीते दिन के एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों के लिए राशन भेजा। लेकिन, राशन भेजने के साथ बिग बॉस ने यह भी एलान किया कि इस बार सभी प्रतिभागियों का अलग-अलग राशन होगा। लेकिन, फिर भी घर में राशन आते ही सभी उस पर टूट पड़े। हर कोई अपनी पसंदीदा चीज लेने पर बहस करने लगा। ऐसे में अब्दु रोजिक भी पीछे नहीं रहे। हालांकि, उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया।
3 of 4
Abdu Rozik
- फोटो : सोशल मीडिया
राशन आते ही सभी प्रतिभागी एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते नजर आए। लेकिन, अब्दु रोजिक का अलग ही नटखट अंदाज देखने को मिला। घर में राशन आते ही अब्दु ने अपने लिए अंडे ले लिए। जब सभी घरवालों को अपने खाने की चिंता हो रही है, तो भला अब्दु कैसे पीछे रह सकते हैं। राशन बंटने के बाद अब्दु को बाकी प्रतिभागी चोरी करना सिखाते नजर आए। हालंकि, उन्होंने ऐसा मजाक में किया। उन्होंने अब्दु से कहा कि अगर तुम चाहो तो दूसरे के कमरे से सामान ला सकते हो। यह सुनकर अब्दु जोश में आकर दूसरे प्रतिभागी के कमरे से एक अंडा चोरी करके लाते हैं। यह देखकर बाकी घरवालों की हंसी नहीं रुकती कि चोरी भी हुई तो एक अंडे की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Abdu Rozik
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु रोजिक की बात करें तो वो बिग बॉस के इतिहास के वह अब तक के सबसे क्यूट प्रतिभागी कहे जा रहे हैं। अब्दू को बिग बॉक के घर में हंसता-खेलता देखकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। वह अपने अंदाज से दर्शकों और बाकी प्रतिभागियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के पहले दिन से ही अब्दू सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब्दु को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।