{"_id":"63046866a6bed77d9f3bcb36","slug":"bigg-boss-fame-actress-social-media-star-bjp-leader-sonali-phogat-last-video-goes-viral-after-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, मौत से चंद घंटे पहले किया था पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonali Phogat: सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, मौत से चंद घंटे पहले किया था पोस्ट
भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट के निधन की खबर से फैंस स्तब्ध हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से सोनाली ने दम तोड़ा। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। मौत से चंद घंटे पहले भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर किसी भी तरह यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह अस्वस्थ थीं। अपनी चहेती सोशल मीडिया स्टार के निधन फैंस सदमे में हैं।
2 of 4
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सोनाली फोगाट रॉयल अंदाज में शानदार लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्राउन पैंट पहने हुई है। साथ ही गुलाबी दुपट्टे से उन्होंने सिर पर साफा बांधा हुआ है। वीडियो में वह वॉक करती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंट में गाना चल रहा है, 'रुख से जरा नकाब उठा दो मेरे हुजूर, जलवा फिर एक बार दिखा दो मेरे हुजूर...'।
सोनाली के इस वीडियो पर फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं। हर किसी के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनकी चहेती स्टार इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। आप नहीं रहीं, हमारे लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शत शत नमन सोनाली जी, आप जैसा युवा नेता खोना भाजपा और हरियाणा के लिए बहुत बड़ी गमी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फोगाट अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में शिरकत करने के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली थी। सोनाली के राजनीतिक करियर की बात करें तो वर्ष 2008 में सोनाली ने भाजपा की सदस्यता ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गईं। सोशल मीडिया के माध्यम से सोनाली अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को भी पूरा करती रहीं। बता दें कि सोनाली दूरदर्शन में एंकरिंग भी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2006 में अपने करियर की शुरुआत बतौर एंकर ही की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।