{"_id":"5b6881114f1c1b6f668b7b74","slug":"biopic-on-sania-mirza-parinita-chopra-may-play-lead-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की भी आएगी बायोपिक, मुद्दा बनेगी उनकी 'स्कर्ट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की भी आएगी बायोपिक, मुद्दा बनेगी उनकी 'स्कर्ट'
Wed, 08 Aug 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सानिया मिर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोपिक की चर्चा है। पिछले एक हफ्ते से इसमें तेजी आई है। सानिया इन दिनों प्रेग्नेंट है। खबर है कि सानिया की बायोपिक उनकी जिंदगी में टेनिस की उपलब्धियों पर कम और विवादों पर ज्यादा केंद्रित होगी।
2 of 4
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
सानिया द्वारा कोर्ट पर स्कर्ट पहन कर खेलने पर कट्टरपंथियों के विरोध और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह का मुद्दा फिल्म के केंद्र में रहेगा। इस शादी पर काफी हंगामा हुआ था और पाकिस्तानी से विवाह करने पर लाखों लोगों ने सानिया से नाराजगी जताई थी।
3 of 4
sania mirza
फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला सानिया पर फिल्म की योजना बना रहे हैं। अभी हीरोइन फाइनल नहीं है। सानिया कहती रहीं कि बायोपिक में वह अपनी सहेली परिणीति चोपड़ा को देखना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सानिया मिर्जा
- फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक निर्माता बायोपिक में सानिया को ही रोल ऑफर कर रहे हैं। सानिया विज्ञापन फिल्में करती रही हैं और कैमरे के सामने सहज हैं। निर्माता इसके लिए उन्हें मोटा चैक देने को राजी हैं। सानिया ने अभी जवाब नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी बायोपिक सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स में खुद नजर आए थे। पिछले दिनों पोर्न स्टार सनी लियोनी ने भी वेब पर आई अपनी बायोपिक में खुद ही भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।