सब्सक्राइब करें

मौलवियों के कहने पर जब मोहम्मद रफी ने छोड़ दिया था गाना, इस बात पर हुए थे राजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Dec 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Birth Anniversary of Indian Singer Mohammad Rafi
मोहम्मद रफी - फोटो : फाइल

मखमली आवाज के बादशाह और भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। मोहबत्त हो, गम हो, जुदाई हो या फिर भजन या कव्वाली हो, कोई भी विधा हो, रफी अपने अंदाज में ऐसा गाते कि आवाज सीधे दिल तक पहुंचती। कहते हैं कि इजहार-ए-इश्क की सौ विधाएं दर्शानी हों तो आप सिर्फ एक ही गायक का नाम ले सकते हैं, वो हैं मोहम्मद रफी।

Trending Videos
Birth Anniversary of Indian Singer Mohammad Rafi
मोहम्मद रफी और आनंद बख्शी - फोटो : फाइल

हाजी अली मोहम्मद के छह बच्चों में से रफी दूसरे नंबर पर थे। उन्हें घर में फीको कहा जाता था। गली में फकीर को गाते सुनकर रफी ने गाना शुरू किया था। रफी साहब को पहला ब्रेक पंजाबी फिल्म 'गुलबलोच' में मिला था। नौशाद और हुस्नलाल भगतराम ने रफी की प्रतिभा को पहचाना और खय्याम ने फिल्म 'बीवी' में उन्हें मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birth Anniversary of Indian Singer Mohammad Rafi
मोहम्मद रफी - फोटो : फाइल

जब मोहम्मद रफी अपने करियर के शिखर पर थे तो उन्होंने मौलवियों के कहने पर फिल्मों में गाना बंद कर दिया था। यह बात तब की है जब वह हज गए थे। वह लौटकर आए तो उनसे कुछ लोगों ने कहा गया कि अब आप हाजी हो गए हैं, इसलिए अब आपको गाना-बजाना सब बंद कर देना चाहिए। 

Birth Anniversary of Indian Singer Mohammad Rafi
मोहम्मद रफी - फोटो : फाइल

रफी साहब बेहद शरीफ इंसान थे। वह बातों में आ गए और उन्होंने गाना छोड़ दिया। जैसे ही ये बात लोगों को पता चली, पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इस बात से रफी का परिवार भी बहुत परेशान हो गया। नौशाद ने उन्हें काफी समझाया। इसके बाद उनके बेटे भी अपने पिता को समझाने लगे। रफी से कहा गया कि गला ही परिवार के रोजगार का जरिया है। अगर गाना बंद कर दिया तो घर नहीं चलेगा।

विज्ञापन
Birth Anniversary of Indian Singer Mohammad Rafi
मोहम्मद रफी

काफी समझाने के बाद रफी साहब मान गए और उन्होंने फिर से गाना शुरू कर दिया।  31 जुलाई 1980 को रमजान के महीने में रफी इस दुनिया से विदा हो गए। रफी साहब ने हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उनके नाम लगभग 26 हजार गीत गाने का रिकॉर्ड है।

एटीएम ठगी का शिकार हुईं टीवी अभिनेत्री सुरभि तिवारी, दर्ज करवाई एफआईआर

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed