{"_id":"5a51c7744f1c1b44198b5485","slug":"birthday-special-story-on-bipasha-basu-and-her-ex-boy-friend-john-abraham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" B'dy Spl: जॉन अब्राहम की पत्नी बनने को तैयार थीं बिपाशा, किस गलती ने किया दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'dy Spl: जॉन अब्राहम की पत्नी बनने को तैयार थीं बिपाशा, किस गलती ने किया दूर
Sun, 07 Jan 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अब भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर काफी खुश हों लेकिन पहले तो वो पूरी तरह से जॉन अब्राहम की होने को तैयार थीं। बस एक गलती ने दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया था। एक समय था जब बिपाशा बसु अपने जॉन का बर्थडे धूमधाम से मनाती थीं और जॉन अब्राहम भी अपनी बिपाशा का जन्मदिन उतने ही गर्मजोशी से मनाते थे। कई बार तो ऐसा हुआ कि पार्टी भी एक-दूसरे के घर पर मनाई गई लेकिन एक बड़ी गलती ने दोनों को एक दूसरे से अलग कर दिया।
2 of 6
आज बंगाली बाला बिपाशा बसु का जन्मदिन है। वो अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां बिपाशा को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं लेकिन उनका पहला प्यार अब उनसे बहुत दूर जा चुका है। अब सवाल ये है कि इतने गहरे रिश्ते में रहने के बाद भी कोई किसी को कैसे भूल सकता है? बिपाशा तो जॉन के साथ बेडरूम सीन लिए भी बड़ी आसानी से हां कर देती थीं।
3 of 6
यही नहीं दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया। इन दोनों की फिल्में काफी सफल भी हुईं। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते में ऐसी तल्खी आ गई। जी हां, ये तल्खी जॉन अब्राहम की वजह से आई थी। साल 2014 में जॉन अब्राहम का किया गया एक ट्वीट इस रिश्ते को पूरी तरह खा गया। दरअसल जॉन नए साल की खुशी में अपने आप को रोक नहीं पाए और दिल की बात बयां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जॉन अब्राहम बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से प्यार तो कर रहे थे लेकिन उनका दिल कहीं और ही था। दोनों के बीच इतनी नजदीकियां होने के बावजूद वो लगातार एक और रिश्ते को निभा रहे थे जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट में जिक्र कर दिया था। जॉन ने लिखा, 'आपको और आपके प्यारों को साल 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'।
विज्ञापन
5 of 6
इस ट्वीट में जॉन ने अपनी दूसरी प्रेमिका प्रिया रूंचाल का नाम ले लिया था। शायद उनसे शादी भी कर ली थी और इसकी किसी को कानोकान खबर नहीं हुई थी। यहां तक की बिपाशा को भी नहीं। जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा के होश उड़ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।