फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिटकॉइन मामले में पहली बार सामने आए राज कुंद्रा, कैमरे के सामने खोल दिए कई बड़े राज

Wed, 06 Jun 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
bitcoin case raj kundra give his statement and reveals the truth
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI

बिटकॉइन (Bitcoin) घोटाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने बीते मंगलवार को समन भेजा था। अब राज कुंद्रा इस पर अपनी सफाई देते नजर आए हैं। आपको बता दें कि राज कुंद्रा इससे पहले आईपीएल की सट्टेबाजी को लेकर भी शक के घेरे में आ चुके हैं। उन्हें सट्टेबाजी का दोषी पाया गया था और इसके चलते उन्हें कभी भी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया गया था।

bitcoin case raj kundra give his statement and reveals the truth
RAJ KUNDRA IPL

खबर है कि राज कुंद्रा अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के ईडी दफ्तर पहुंचे थे। पिछले दिनों इस मामले में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। पूरे मामले पर राज कुंद्रा की टीम से सिर्फ एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि ये समन इस बात को स्पष्ट करने के लिए लिखा गया है कि राज कुंद्रा का बिटकॉइन स्कैम में कोई भी हाथ नहीं है। उन्हें इनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने एक गवाह के तौर पर समन जारी किया था। राज कुंद्रा जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं और प्रोटोकॉल को पूरी तरह से निभा रहे हैं।

bitcoin case raj kundra give his statement and reveals the truth
shilpa shetty home

वहीं खुद राज कुंद्रा का कहना है- अमित ने एक पोकर लीग की टीम खरीदी और मेरे संपर्क में आया। मैं एक गवाह के रूप में इसी बात की गवाही देने आया हूं।' यह पहला मौका नहीं है जब राज विवादों में घिरे हैं, इससे पहले भी उन पर आईपीएल मैच फिक्स करने जैसे आरोप लगाए जा चुके हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bitcoin case raj kundra give his statement and reveals the truth
raj and shilpa kundra

आपको बता दें कि पुणे पुलिस की क्राइम सेल और ईडी की जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई अन्य सितारे इस तरह की स्कीम को प्रमोट कर रहे थे। अमित भारद्वाज ने gatbitcoin.com की वेबसाइट बनाकर कई लोगों को करोड़ों रुपये का चूना गया लगाया था। इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed