फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई, जेल से निकलने के पहले पूरी करनी होगी ये प्रक्रिया

Fri, 06 Apr 2018 09:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
black buck poaching case jodhpur court verdict salman khan, complete formalities out coming jail

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) देव कुमार खत्री की अदालत ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जोधपुर पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर भारी सुरक्षाबलों के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा दिया है। वहीं कोर्ट ने बाकी सभी आरोपी सितारों अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।

black buck poaching case jodhpur court verdict salman khan, complete formalities out coming jail

अब सलमान के वकीलों ने उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। सलमान के वकीलों ने गुरुवार को ही जोधपुर की सेशंस कोर्ट में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर कर दी और जमानत की अर्जी दी लेकिन कोर्ट इस पर सुनवाई नहीं कर सका। अब सलमान गुरुवार की रात जोधपुर सेंट्रल जेल में ही गुजारेंगे। सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम के बगल वाले बैरक में रखा गया है। सलमान जमीन पर सोएंगे और राजस्थान की गर्मी को बर्दाश्त करने के लिए उन्हें सीलिंग पंखे का ही सहारा है। 

black buck poaching case jodhpur court verdict salman khan, complete formalities out coming jail

अगर सेशंस कोर्ट शुक्रवार को सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करता है और कल ही जमानत देता है तभी सलमान खान जोधपुर सेंट्रस जेल से बाहर आ सकते हैं। सेशंस कोर्ट शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे सलमान की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। अगर जोधपुर की सेशंस कोर्ट ने शुक्रवार को सलमान खान को जमानत नहीं दिया तो सलमान को कम से कम तीन दिन और जेल में गुजारने पड़ेंगे क्योंकि सेशंस कोर्ट के फैसले के खिलाफ सलमान को जोधपुर में ही राजस्थान हाईकोर्ट की बेंच में अपील करना होगा। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ही सलमान खान जेल से बाहर आ सकेंगे। इस बीच सलमान खान के वकील ने अपने मुवक्किल की जान को जोधपुर जेल में खतरा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
black buck poaching case jodhpur court verdict salman khan, complete formalities out coming jail

बता दें कि काला हिरण शिकार केस 2 अक्टूबर, 1998 का है, जब फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान कांकणी गांव की भगोड़ा की धानी में दो काले हिरणों का शिकार किया गया था। विश्नाई समाज के लोगों ने इस घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सलमान खान को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत दोषी करार दिया गया है और 5 साल की सजा सुनाई गई है। काले हिरण शिकार मामले में 28 मार्च को ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद जज देवकुमार खत्री ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed