{"_id":"5cda8c08bdec22070518cc52","slug":"bollywood-actor-mithun-chakraborty-fans-become-emotional-when-they-saw-after-his-illness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मिथुन के दिखते ही फैंस हुए इमोशनल, देखिए बीमारी के बाद की पहली EXCLUSIVE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में मिथुन के दिखते ही फैंस हुए इमोशनल, देखिए बीमारी के बाद की पहली EXCLUSIVE तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 14 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जी स्टूडियो की सुपर हिट फिल्म ताशकंद फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च से लेकर फिल्म की रिलीज तक जिस एक कलाकार को मुंबई के सारे पत्रकार ढूंढते रहे, वह हैं डिस्को डांसर के नाम से मशहूर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती। अमर उजाला को तब ताशकंद फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया था कि मिथुन अपना इलाज करा रहे हैं। इलाज कहां चल रहा है, इसे लेकर आखिर तक गोपनीयता बनी रही। मिथुन के करीबी बताते रहे कि वह ऊटी में हैं, वहीं उनके साथ काम करने वाले उनकी लोकेशन मसूरी बताते रहे।
2 of 4
Mithun Chakraborty
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
इस बीच मिथुन चक्रवर्ती के निधन की भी अफवाह उड़ी। और, मुंबई के तमाम पोर्टल्स और टेलीविजन चैनलों ने इस बारे में काफी भागदौड़ भी की। मिथुन के मड आईलैंड स्थित बंगले के सामने भी मीडिया वालों का पिछले महीने कई दिनों तक आना जाना लगा रहा। अमर उजाला टीम ने इस बारे में मिथुन के संघर्ष के दिनों के साथी और उनके मैनेजर रहे विजय उपाध्याय से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
3 of 4
Mithun Chakraborty
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
लेकिन, मिथुन की लगातार तलाश का नतीजा अब सामने आ गया है। मिथुन महीनों बाद कैमरे में कैद हुए रीएल्टी शो सुपर डांसर 3 के एक स्पेशल एपीसोड की शूटिंग के लिए मुंबई आने पर। पहले तो उनके स्टाफ ने मिथुन को फोटोग्राफरों से दूर ही रखा। वह वैन से निकले तो भी उनके चेहरे के सामने छाता लगाए रखने की कोशिश हुई। लेकिन, फिर मिथुन ने खुद ही अपने स्टाफ को ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mithun Chakraborty
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
इन तस्वीरों में मिथुन के चेहरे पर सूजन नजर आ रही है। उन्हें चलने में तो कोई खास परेशान होती नहीं दिखी लेकिन वह सेट के बाहर और सेट पर भी लगातार काला चश्मा लगाए रहे। सुपर डांसर का मिथुन स्पेशल एपीसोड सोमवार देर रात तक शूट होता रहा। इस दौरान मिथुन के कुछ सुपरहिट गीतों पर शो के प्रतिभागियों ने डांस किया और शो के जजेस भी इस खास एपीसोड के लिए मिथुन की फिल्मों के किरदारों की तरह की सज धज कर आए। पता ये भी चला है कि मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही अपने सिगनेचर रिएल्टी शो डांस इंडिया डांस में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।