सब्सक्राइब करें

छोटी उम्र में ही माता-पिता के तलाक का दर्द झेल चुके हैं ये सितारे, शाहिद की तो इन्होंने की थी परवरिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 Jan 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Faced Pain of Their Parents Divorce Shahid Kapoor Renuka Shahane Katrina Kaif Kajol Arjun Kapoor
शाहिद कपूर, काजोल, अर्जुन कपूर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके माता-पिता बहुत जल्दी ही एक दूसरे से अलग हो गए थे। जिसका असर इन सितारों और इनके परिवार पर भी पड़ा। कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनके माता-पिता ऐसे वक्त में अलग हुए जब इनके बच्चों को इनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में जिनके माता-पिता बहुत जल्दी ही अलग हो गए।

Trending Videos
Bollywood Actors Who Faced Pain of Their Parents Divorce Shahid Kapoor Renuka Shahane Katrina Kaif Kajol Arjun Kapoor
रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे
बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री रेणुका शहाणे के माता-पिता भी बहुत जल्दी एक- दूसरे से अलग हो गए थे। तब रेणुका बेहद छोटी थीं। जिसका दर्द उन्होंने एक इंटरव्यू में बयां किया था। रेणुका ने बताया था कि जब उनके माता- पिता अलग हो गए थे तब उनकी सोसाइटी के लोग अपने बच्चों को रेणुका के साथ खेलने नहीं देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Faced Pain of Their Parents Divorce Shahid Kapoor Renuka Shahane Katrina Kaif Kajol Arjun Kapoor
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ के पिता का नाम मोहम्मद कैफ है जो कश्मीर के निवासी थे। कटरीना की मां ब्रिटिश मूल की महिला थीं। उनके माता- पिता ज्यादा दिन एक दूसरे के साथ नहीं रह पाए थे और कटरीना जब महज तीन या चार साल की थीं उसी समय उनका तलाक हो गया। कटरीना की परवरिश उनकी मां ने की है।

Bollywood Actors Who Faced Pain of Their Parents Divorce Shahid Kapoor Renuka Shahane Katrina Kaif Kajol Arjun Kapoor
काजोल - फोटो : instagram

काजोल
अभिनेत्री काजोल की मां तनुजा भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। तनुजा ने 1973 में शोमू मुखर्जी से शादी की थी। शादी के बाद काजोल का जन्म हुआ। काजोल जब बहुत छोटी थीं तभी उनके माता- पिता का तलाक हो गया।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Faced Pain of Their Parents Divorce Shahid Kapoor Renuka Shahane Katrina Kaif Kajol Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर मशहूर निर्माता- निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। बोनी कपूर ने भी श्रीदवी के साथ शादी करने के लिए मोना कपूर को तलाक दे दिया था। उस समय अर्जुन और उनकी बहन अंशुला दोनों बहुत छोटे थे। इस तलाक का अर्जुन के ऊपर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने अपने पिता से कई सालों तक बात भी नहीं की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed