सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा ने दिखाए प्रेग्नेंसी के स्ट्रेच मार्क्स, किसी ने की तारीफ तो किसी ने किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 27 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Gets Trolled for her Stretch Marks in Latest Instagram Post
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram: @varindertchawla

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खुद को फिट रखने के लिए काफी कसरत करती हैं। घंटों जिम में वर्कआउट और योगाभ्यास भी करती हैं। अक्सर मलाइका अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के होश उड़ा देती हैं। उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश दीवा कहना गलत नहीं होगा। 47 वर्ष की उम्र में भी वे बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। मलाइका अपनी बोल्डनेस के लिए भी मशहूर हैं।

Trending Videos
Malaika Arora Gets Trolled for her Stretch Marks in Latest Instagram Post
malaika arora - फोटो : instagram/viralbhayani

अब मलाइका की जो तस्वीरें आईं हैं उनमें प्रेग्नेंसी के दौरान के स्ट्रेच मार्क्स साफ दिखाई दे रहे हैं है। वीरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें मलाइका पिंक कलर की टी-शर्ट और व्हाइट बॉटम में नजर आ रही हैं। उसी फोटो में उनके प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स भी नजर आ रहे हैं।  मलाइका की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से छा गईं हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Gets Trolled for her Stretch Marks in Latest Instagram Post
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अक्सर स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट करती है और फैंस को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आता है। उनका कहना है कि प्रेग्नेंसी मार्क्स होना मेरे लिए गर्व की बात है और ये मुझे मां बनने का एहसास कराते हैं। मुझे मेरे शरीर पर इन स्ट्रेच मार्क्स को लेकर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है।

Malaika Arora Gets Trolled for her Stretch Marks in Latest Instagram Post
malaika arora - फोटो : instagram

छुट्टी के दौरान भी मलाइका ने काफी तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें उनके स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे थे। उस वक्त भी मलाइका सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। इस पर उनके फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि 'टमी से बुढ़ापा दिख गया', वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, 'अभी लग रही है ज्यादा उम्र की ....'। हालांकि मलाइका के समर्थन में कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि, 'तो क्या बड़ी बात है?'

विज्ञापन
Malaika Arora Gets Trolled for her Stretch Marks in Latest Instagram Post
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था कि वह जल्द ही ब्यूटी, हेअर, और हेल्थ पर शो होस्ट करेंगी। ये प्री-रिकॉर्डड सेशंस होंगे और दर्शक फैशन से संबंधित अपने प्रश्न पूछ सकेंगे। करियर से अलग निजी जिंदगी की बात करें तो मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed