फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chakda Xpress: लॉर्ड्स सहित इन तीन बड़े स्टेडियम में होगी ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग, तैयारी में जुटीं अनुष्का शर्मा

Tue, 12 Apr 2022 01:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 12 Apr 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Anushka Sharma to shoot at Lord’s and three other top cricket stadiums for Chakda Xpress Netflix
झूलन गोस्वामी, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए लॉर्ड्स सहित तीन बड़े स्टेडियम में शूटिंग करेंगी।

loader
Bollywood Actress Anushka Sharma to shoot at Lord’s and three other top cricket stadiums for Chakda Xpress Netflix
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स के साथ एक नए स्पॉन्सरशिप डील की घोषणा की है, जो 2022 सीजन के लिए हेडिंग्ले में मुख्य प्रायोजक के रूप में नजर आएगा। इससे ये बात साफ हो जाती है कि अनुष्का इन स्टेडियम में फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। झूलन गोस्वामी के क्रिकेट करियर को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग लॉर्ड्स के साथ ही दुनिया के चार बड़े स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Anushka Sharma to shoot at Lord’s and three other top cricket stadiums for Chakda Xpress Netflix
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने आगे बताया कि अनुष्का की हर फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है। ऐसे में अनुष्का और कर्णेश चाहते हैं कि चकदा एक्सप्रेस किसी महिला खिलाड़ी पर बनी एक यादगार बायोपिक बने। इसके वह फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा भी कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह कई बार अपनी वर्कआउट की फोटो और वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं।
Bollywood Actress Anushka Sharma to shoot at Lord’s and three other top cricket stadiums for Chakda Xpress Netflix
झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'चकदा एक्सप्रेस' में विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाजों में शामिल झूलन गोस्वामी के सफर को दिखाया जाएगा। इसमें उनकी तमाम कठिनाइयों के बाद सफलता की सीढ़ी पर चढ़ने तक के सफर को बखूबी से दर्शाया जाएगा। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed