फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Fri, 02 Sep 2022 04:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 02 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी टाइम एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
bollywood actress bipasha basu flaunts baby bump in black transparent dress in her latest maternity photoshoot
बिपाशा बसु - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी टाइम एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली बिपाशा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के सामने आते ही बिपाशा फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। 

bollywood actress bipasha basu flaunts baby bump in black transparent dress in her latest maternity photoshoot
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : social media

दरअसल, बिपाशा लगातार फैंस के साथ समय-समय पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। कुछ देर पहले ही साझा की गई इस फोटो में एक्ट्रेस काले रंग की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैजिकल फीलिंग्स, शब्दों में बयां करन मुश्किल है। 

bollywood actress bipasha basu flaunts baby bump in black transparent dress in her latest maternity photoshoot
बिपाशा और करण - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काले रंग में इस आउटफिट में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उनकी इस फोटो पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही शेयर की गई इस फोटो को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, लोग कमेंट पर एक्ट्रेस की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर साझा की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress bipasha basu flaunts baby bump in black transparent dress in her latest maternity photoshoot
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

शेयर की गई इस तस्वीर में बिपाशा करण संग ब्लैक मोनोकनी पहने पोज करती नजर आ रही हैं। हालांकि, अपनी इस तस्वीर के लिए उन्होंने ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। लेकिन ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि,  'क्यों फोटोशूट न करूं...इसमें क्या गलत है...हम दो से तीन होने जा रहे हैं...इस गुड न्यूज को सुनकर सभी काफी एक्साइटेड हैं'। गौरतलब है कि साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे बिपाशा और करण छह साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed