फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'एक्टर्स कुछ नहीं करते...फिर भी उन्हें पूरा क्रेडिट दे दिया जाता है',  प्रियंका का बड़ा बयान

Fri, 18 Nov 2022 05:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 18 Nov 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra Shocking Statement Said Why do the actors get full credit for the film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा, अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां वह किसी परिचय की मोहताज नहीं। न सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का परचम लहरा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें देश-विदेश के डायरेक्टर्स के साथ काम कर कैसा लग रहा है? तब अभिनेत्री ने बड़ा ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया। प्रियंका ने कहा कि कई बार एक्टर्स को कुछ ज्यादा ही क्रेडिट दे दिया जाता है। 

Bollywood Actress Priyanka Chopra Shocking Statement Said Why do the actors get full credit for the film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'हां, मैं अब तक बहुत सारे डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हूं। लेकिन, हर डायरेक्टर ने मुझे सिर्फ एक अच्छा एक्टर ही बनना सिखाया है। जब भी कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होती है और हिट हो जाती है तो उसका पूरा क्रेडिट एक्टर को दे दिया जाता है। जबकि एक्टर का काम बस स्क्रिप्ट पढ़कर हां कहना और उस कैरेक्टर में जान फूंकना होता है।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब

Bollywood Actress Priyanka Chopra Shocking Statement Said Why do the actors get full credit for the film
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होनें कहा, 'एक एक्टर केवल अभिनय करता है, किसी और की लिखी स्क्रिप्ट को पढ़ता है, किसी और के कोरियोग्राफ किए गए स्टेप्स पर डांस करता है। गाने को लिप सिंक करता है, जिसमें आवाज किसी और की होती है। किसी और के डिजाइन किए कपड़े पहनता है। इतना ही नहीं मेकअप और हेयरस्टाइल भी कोई और करता है, तो फिर छोटे से रोल को निभाने के लिए पूरी फिल्म का क्रेडिट केवल एक्टर को क्यों दिया जाता है?'

यह भी पढ़ें:उर्फी जावेद ने अब मोबाइल से ढंका शरीर, यूजर्स बोले- देश से बाहर निकालो

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra Shocking Statement Said Why do the actors get full credit for the film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका कहती हैं, 'इंटरव्यू के समय एक एक्टर पूरी फिल्म के बारे में बताता है, जबकि फिल्म कोई और बनाता है, उसका बस एक छोटा सा रोल होता है। बतौर एक्टर आपको यह एक्सेप्ट करना चाहिए।' प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के इस वक्त हॉलीवुड फिल्म 'ऑल कमिंग बैक टू मी' पर काम कर रही हैं। बीते दिनों वह अपने भारत भी आई थीं, लेकिन फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।'

यह भी पढ़ें:सपना चौधरी के गाने 'नशीले नैन' ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed