सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार, सलमान खान सहित जब इन एक्टर्स को खानी पड़ी जेल की हवा, किसी ने रखे हथियार तो कोई रेप केस में गया अंदर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 23 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actrors Who Have Been Arrested Akshay Kumar Salman khan Saif Ali Khan
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : फाइल

साल 2020 जाते-जाते भी बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। हाल में ही मुंबई के एक क्लब से पुलिस ने ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान और गायक गुरु रंधावा समेत 27 सेलेब्स को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर सेलेब्स कह रहे हैं कि उन्हें सिर्फ पुलिस ने कुछ घंटों तक बिठाया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद सेलेब्स को रिहा कर दिया गया। इस तरह की घटना बॉलीवुड स्टार्स के साथ पहली बार नहीं हुई। कई बार तो बड़े-बड़े स्टार्स को जेल जाना पड़ा। आज आपको ऐसे ही 10 सेलेब्स के बारे में बताते हैं जो अपनी गलती के कारण जेल पहुंच गए। 

Trending Videos
Bollywood Actrors Who Have Been Arrested Akshay Kumar Salman khan Saif Ali Khan
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस साल लोगों का बॉलीवुड के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती को ड्रग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कई दिनों तक जेल में रखने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actrors Who Have Been Arrested Akshay Kumar Salman khan Saif Ali Khan
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सलमान खान
एक दौर ऐसा था जब सलमान खान का नाम सबसे ज्यादा विवादों में रहता था। फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग दौरान उन पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा। इस मामले केस चलने के बाद उन्हें पांच साल की सजा हुई। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 

Bollywood Actrors Who Have Been Arrested Akshay Kumar Salman khan Saif Ali Khan
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार
साल 2009 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें भी जेल जाना पड़ा। दअसल अक्षय ने रैम्प पर वॉक करने के दौरान स्टेज के पास बैठीं अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस का बटन और चेन खुलवाई थी। इस बात से कई लोग नाराज हो गए। इस वजह अक्षय को एक दिन के लिए जेल भी जाना पड़ा। 

विज्ञापन
Bollywood Actrors Who Have Been Arrested Akshay Kumar Salman khan Saif Ali Khan
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को एक बार इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने एक शख्स की नाक तोड़ दी। दरअसल सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ ताज होटल में डिनर करने गए थे। इस दौरान उनकी एक लड़के से बहस हो गई। लड़ाई में सैफ को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस लड़के के मुक्का मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जल्द ही उनको जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed