कटरीना कैफ और सलमान खान दोनों ही एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आती है। सलमान और कटरीना ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दोनों की करीब- करीब सभी फिल्में हिट रही हैं, साथ ही इनकी जोड़ी भी। इन दोनों की जोड़ी जितनी दिलचस्प है उतनी ही इन दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी दिलचस्प है।
दिलचस्प थी कटरीना संग सलमान की पहली मुलाकात, देखते ही अभिनेत्री की छूट गई थी हंसी
सलमान और कटरीना कई ईवेंट्स में या फंक्शन्स में साथ में नजर आते रहते हैं। ऐसे में ये दोनों कई सवालों का जवाब भी देते हैं। कटरीना और सलमान खान की पहली मुलाकात का किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने ही सुनाया था। कटरीना ने बताया था कि वो सलमान को पहली बार देखकर खूब हंसी थीं।
दरअसल कटरीना, सलमान खान की बहन अल्वीरा खान अग्निहोत्री की दोस्त हैं। सलमान और कटरीना की पहली मुलाकात भी अलवीरा की वजह से ही हुई थी। अल्वीरा ने सलमान के बर्थडे पर कटरीना को भी इनवाइट किया था, इसी दौरान दोनों पहली बार मिले। सलमान तो कटरीना से पहली बार मिलकर ही इम्प्रेस हो गए। लेकिन सलमान को पहली बार देख कटरीना की हंसी छूट गई थी।
कटरीना कैफ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो सलमान से पहली बार मिलीं थी तो सलमान शर्टलेस थे। उन्होंने सलमान को देखा और उनकी हंसी छूट गई। हालांकि सलमान ने कटरीना की इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि वो अंदर शावर ले रहे थे और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मेहमान आ गए हैं और उनका इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि सलमान से कटरीना की जब पहली बार मुलाकात हुई थी तब कटरीना महज 18 साल की थीं। इस मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई और ये आगे बढ़ी। इन दोनों ने साथ में मैंने प्यार क्यूं किया, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इ दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखना इनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान ने बताया उनकी लव लाइफ के विलेन का नाम, बोले- 'आने दे उसको मैं...'
