सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: 90 के दशक में इतनी फीस लेते थे ये सुपरहिट सितारे, आखिरी वाले की सुनकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 04 Jun 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Fees in 90 century Salman Khan Shah Rukh Khan Aamir Khan Akshay Kumar
आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे जैसे बॉलीवुड के सितारों की फिल्में सुपरहिट होना शुरू होती हैं, वैसे वैसे ही सेलेब्स की फीस में भी इजाफा होने लगता है। आज के वक्त में सेलेब्स मोटी-मोटी रकम बतौर फीस लेते हैं। वहीं फैंस को भी यह जानने में काफी दिलचस्पी रहती है कि आखिर ये सितारे कितना कमाते होंगे। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के मशहूर सितारों की। क्या आप जानते हैं कि 90 के दशक में उस वक्त के बड़े सितारे कितनी फीस लेते थे। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...



सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हाल फिलहाल में फिल्म राधे को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के टीजर, पोस्टर और ट्रेलर्स दर्शकों को काफी पसंद आए थे, हालांकि फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। ऐसा कहा जा रहा है की इस फिल्म के लिए सलमान खान को मोटी फीस मिली है। वैसे सिर्फ आज ही नहीं 90 के दशक में भी सलमान मोटी फीस लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त एक फिल्म के लिए सलमान 25 लाख रुपये फीस लेते थे।

Trending Videos
Bollywood Celebs Fees in 90 century Salman Khan Shah Rukh Khan Aamir Khan Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान

फिल्म जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान ने किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं कहा है। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वैसे शाहरुख खान का चार्म आज चाहें थोड़ा कम क्यों न हो गया हो लेकिन 90 के दशक में शाहरुख का सिक्का चलता था। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख उस वक्त एक फिल्म के 35 लाख रुपये चार्ज करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Fees in 90 century Salman Khan Shah Rukh Khan Aamir Khan Akshay Kumar
आमिर खान - फोटो : Instagram

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिलहाल अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। वहीं बात आमिर की फीस की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 90 के दशक में आमिर एक फिल्म के लिए 55 लाख रुपये चार्ज करते थे।

Bollywood Celebs Fees in 90 century Salman Khan Shah Rukh Khan Aamir Khan Akshay Kumar
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुनील शेट्टी

90 के दशक के सुपरहिट अभिनेता सुनील शेट्टी आज भी फिटनेस में सभी को टक्कर देते हैं। रिपोर्ट की मुताबिक सुनील शेट्टी उस वक्त एक फिल्म के लिए 20 लाख रुपये फीस लेते थे।

 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Fees in 90 century Salman Khan Shah Rukh Khan Aamir Khan Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार

आज के वक्त में अक्षय कुमार हिट मशीन माने जाते हैं। अक्षय की करीबन हर फिल्म आज के वक्त में 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है। वैसे अक्षय का जलवा 90 के दशक में भी जारी था, रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त अक्षय एक फिल्म के लिए 60 लाख रुपये चार्ज करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed