फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी, दिग्गज सितारों ने ऐसे जताया दुख

Fri, 17 Aug 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
bollywood reaction on Atal Bihari Vajpayee demise
भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। दुनियाभर में मशहूर शख्सियत वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। देश-विदेश के राजनेता से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने भी भारत के सबसे प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जाहिर किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हर किसी ने वाजपेयी जी के लिए अपने दुख को सोशल मीडिया पर बयां किया है। आइए एक झलक बॉलीवुड के उन्हीं सितारों पर...
bollywood reaction on Atal Bihari Vajpayee demise
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- भावपूर्ण श्रद्धांजलि  ; एक महान नेता , प्रख्यात कवि , अद्भुत वक्ता व प्रवक्ता , मिलनसार व्यक्तित्व । बाबूजी के प्रशंसक , और बाबूजी उनके... । पता हो कि अमिताभ बच्चन ने अटल बिहारी वाजपेयी की मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' के वीडियो में अहम भूमिका निभाई थी। 


 
bollywood reaction on Atal Bihari Vajpayee demise
इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ सगाई करने को लेकर सुर्खियों में छाईं प्रियंका चोपड़ा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया- अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी विचार और भारत के लिए उनका योगदान सच में उल्लेखनीय रहा था। देश हमेशा उन्हें याद रखेगा, उनकी आत्मा को शांति मिले. परिवार के लिए मेरे विचार और संवेदना।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood reaction on Atal Bihari Vajpayee demise
एक्टर संजय दत्त ने ट्वीट कर लिखा ' वास्तव में हमारे देश के लिए यह बड़ा नुकसान है, क्योंकि हम अटल जी को आखिरी सलामी दे रहे हैं, अटल जी हमारे बेहद करीबी थे, उनकी विरासत हमेशा याद की जाएगी, आपकी इस सेवा के लिए बहुत शुक्रिया, मैं दिल से शोक वयक्त करता हूं।'

 
विज्ञापन
bollywood reaction on Atal Bihari Vajpayee demise
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने लिखा 'अटल जी नहीं रहे बड़ा दुख हुआ इस खबर ने मुझे तोड़ दिया है, वह राजनीति की दुनिया के एक नगीने थे जो हमेशा याद किए जाएंगे, हार्दिक शोक व्यक्त करता हूं।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed