{"_id":"5b7663ee42c7920da0548b39","slug":"priyanka-chopra-engagement-ring-cost-is-2-1-crore-rupees-which-nick-jonas-gave-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेशकीमती है प्रियंका चोपड़ा की सगाई वाली अंगूठी, कीमत जान अच्छे अच्छों के उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेशकीमती है प्रियंका चोपड़ा की सगाई वाली अंगूठी, कीमत जान अच्छे अच्छों के उड़ जाएंगे होश
Fri, 17 Aug 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा अपनी सगाई की पार्टी 18 अगस्त को देने वाली हैं। इस बीच प्रियंका मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची थीं जहां पर सबकी निगाहें प्रियंका की अंगूठी पर जाकर टिकी। कहा जा रहा है कि यह प्रियंका की सगाई वाली अंगूठी है जो उन्हें निक ने पहनाई है। खबरों की मानें तो प्रियंका की अंगूठी की कीमत करोड़ों में है जो उन्हें निक ने पहनाई है।
2 of 5
Priyanka Chopra
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा गई थीं जहां पर बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। इस पार्टी में प्रियंका ने खूब मस्ती की और दोस्तों संग तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान प्रियंका की रवीना टंडन के साथ की तस्वीर ने मानों इंटरनेट पर हंगामा ही मचा दिया। रवीना के साथ तस्वीर में प्रियंका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं जिसमें प्रियंका की अंगूठी साफ नजर आ रही है।
3 of 5
Priyanka Chopra
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड रिपोर्टर ने डायमंड एक्सपर्ट ग्रैंट मोबले से बात की। ग्रैंट मोबले ने प्रियंका की अंगूठी की कीमत 300,000 डॉलर बताई जिसकी भारतीय करंसी के मुताबिक कीमत 2.1 करोड़ रुपए है। ग्रैंट का कहना है कि यह बेहद कीमती अंगूठी है। इसमें कुशन कट प्लैटिनम डायमंड लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका की इस अंगूठी को ध्यान से देखने पर आपको उसमें एक बड़ा सा हीरा और उसके आसपास छोटे-छोटे जड़े हुए हीरे नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि निक ने प्रियंका की यह अंगूठी न्यूयॉर्क में टिफनी स्टोर से ली है। इस अंगूठी को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है निक प्रियंका की पसंद का काफी ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
आपको बता दें, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका कह रही थीं कि वह उस लड़के से शादी करेंगी जो उन्हें उनके पापा की गिफ्ट की हुई अंगूठी से बड़ी अंगूठी पहनाएगा। वीडियो में प्रियंका ने कहा था मुझसे शादी करने के लिए शख्स को 7 कैरेट से ज्यादा की अंगूठी पहनानी होगी। ऐसे में प्रियंका की हाथ में पहनी अंगूठी को देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं अंगूठी खरीदने से पहले उन्होंने प्रियंका के इस वीडियो को देख लिया होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।