फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9Pm9Minute: पीएम मोदी की अपील पर एकजुट हुए सितारे, अमिताभ-अक्षय से लेकर कार्तिक-अरबाज तक ने जलाए दीये

Mon, 06 Apr 2020 01:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 06 Apr 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
bollywood stars Support Pm Narendra Modi Diya Jalao appeal akshay kumar amitabh bachchan kartik aaryan
Bollywood - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के खिलाफ रविवार को रात 9 बजे अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पूरे देश में 9 मिनट तक लोगों ने अपने घरों की लाइट को बंद कर दिया। घर के बाहर, बालकनी और घर की छतों पर लोग दीया, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाते नजर आए। इस मुहिम में बॉलीवुड स्टार्स ने भी खूब साथ दिया। चलिए आपको दिखाते हैं स्टार्स की ये खास तस्वीरें...

bollywood stars Support Pm Narendra Modi Diya Jalao appeal akshay kumar amitabh bachchan kartik aaryan
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया। इस मौके पर बिग बी टॉर्च जलाकर एकता का संदेश दिया। हाल ही में कोरोना की अभूतपूर्व स्थिति को समझते हुए अमिताभ बच्चन ने एक पहल शुरू की, जिसका नाम 'वी आर वन (हम एक हैं)' है। इस पहल को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन दिया है। इस पहल के जरिए देश के लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक महीने तक राशन मुहैया कराया जाएगा।
bollywood stars Support Pm Narendra Modi Diya Jalao appeal akshay kumar amitabh bachchan kartik aaryan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार देश के कामों में हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर अक्षय ने दीये जलाकर एकता का संदेश दिया। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars Support Pm Narendra Modi Diya Jalao appeal akshay kumar amitabh bachchan kartik aaryan
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत भी पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने ठीक 9 बजे मोमबत्ती जलाकर एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन
bollywood stars Support Pm Narendra Modi Diya Jalao appeal akshay kumar amitabh bachchan kartik aaryan
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी दीया जलाओ मुहिम का समर्थन करते हुए अपनी बालकनी में दिए जलाए। इस मौके पर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जब अंधेरा होने लगता है, तो हमेशा आशा की किरण की तलाश करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed