{"_id":"5b12a2c44f1c1bb26e8b5ef3","slug":"boney-kapoor-share-emotional-video-of-sridevi-on-their-22nd-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की 22वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया श्रीदेवी संग बिताए आखिरी पलों का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की 22वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया श्रीदेवी संग बिताए आखिरी पलों का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
boney kapoor sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को 2 जून को पूरे 22 साल हो गए हैं। इस खास मौके को बोनी संग सेलिब्रेट करने के लिए श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनके ट्विटर अकाउंट पर एक बहुत इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है।
sridevi
बोनी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके भांजे मोहित मारवाह की शादी का है। जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। बोनी ने इस वीडियो के साथ इमोशनल कैप्शन दिया है- 'आज हमारी 22वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती. जान... मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक। आपकी हंसी, जिंदगी मेरे अंदर बसती है।'
Today would have been our 22nd wedding anniversary. Jaan... My wife, my soulmate, the epitome of love, grace , warmth and laughter lives within me forever... pic.twitter.com/0XWhFIvOvz
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) June 2, 2018
sridevi cannes
आपको बता दें, श्रीदेवी इसी शादी में शरीक होने दुबई गई थीं, जहां से वह वापस नहीं लौंटी। शादी में उनके साथ बोनी कपूर और खुशी गये थे, लेकिन वें शादी के बाद मुंबई लौट आएं, लेकिन श्रीदेवी वहीं रुक गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
boney sri devi
इसके बाद बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देने दोबारा दुबई पहुंचे और उसी रात करीब 8 बजे बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक यूं इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने की खबर सुनकर कपूर परिवार से लेकर पूरा देश स्तब्ध था।