फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'ब्रह्मास्त्र' ने की करोड़ों की कमाई, तीन दिन में बिके इतने टिकट

Fri, 09 Sep 2022 12:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 09 Sep 2022 12:11 AM IST
सार

 

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जबरदस्त तरीके से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking final collection: ayan mukerji film earned this much crores in three days
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जबरदस्त तरीके से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग में इसे लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। इसी बीच रिलीज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के फाइनल आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए आंकड़ों से समझते हैं रिलीज से पहले फिल्म ने कितने रुपयों का फायदा कर लिया है।

Brahmastra Advance Booking final collection: ayan mukerji film earned this much crores in three days
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में करीब 12.61 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, टिकट्स की बात करें तो पहले दिन मात्र हिंदी भाषा में ही फिल्म के 373542 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी भाषा में 268336 टिकट बेचकर करीब 7.13 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा तीसरे दिन फिल्म के 181933 टिकट बिक गए हैं और इसी के साथ फिल्म ने 6.38 करोड़ की कमाई कर ली है।

Brahmastra Advance Booking final collection: ayan mukerji film earned this much crores in three days
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज से पहले 3 दिन में ही काफी अच्छी कमाई कर ली है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के अब तक लगभग 8 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई भी कर ली है। इन टिकट्स से हुई कमाई की बात करें तो ब्रह्मास्त्र ने अपनी रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही लगभग 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जा सकता है कि फिर पहले दिन यह काफी अच्छा कलेक्शन कर सकती हैं।
 

दिन  भाषा    टिकट्स बिके कमाई
पहला दिन हिंदी 373542 12.61 करोड़
  तेलुगू 49589 85 लाख
  तमिल 5025 10.75 लाख
  कुल 428262 13.57 करोड़
दूसरा दिन हिंदी 268336  7.13 करोड़
  तेलुगू 27356  52 लाख
  तमिल 4794 12.40 लाख
  कुल 300486  9.58 करोड़
तीसरा दिन हिंदी 181933  6.38 करोड़
  तेलुगू 19796 38 लाख
  तमिल 3361 7.78 लाख
  कुल 205090 6.84 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking final collection: ayan mukerji film earned this much crores in three days
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने ना सिर्फ बायकॉट करने वालों को ठेंगा दिखाया है, बल्कि बॉलीवुड की खत्म होती उम्मीदों को भी जगाए रखा है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने साउथ की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है। रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार रात तक जहां आरआरआर के हिंदी में एडवांस बुकिंग में 105000 टिकट्स बुक हुए थे तो वहीं ब्रह्मास्त्र के अपनी रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग के जरिए टिकट्स विकेट बिक गए हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed