फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' पर पत्रकार ने किया ऐसा सवाल, भड़क उठीं आलिया भट्ट, दिया मुंह तोड़ जवाब

Thu, 08 Sep 2022 11:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Alia Bhatt gets angry as reporter ask its the right time to release ranbir ayan directed film
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म कल यानी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दस साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद बनकर तैयार हुई इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर के बाद से ही दर्शक इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे यानी फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'लाइगर' की तरह ही 'ब्रह्मास्त्र' के लिए भी सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठ रही है। इस मच अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म को   लगातार विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद फिल्म की पूरी टीम जोरों-शोरों से इसके प्रमोशन में लगी हुई है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में 'ब्रह्मास्त्र' की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट से फिल्म को लेकर एक सवाल किया गया तो वह वहां मौजूद मीडिया पर भड़क गईं।

Brahmastra Alia Bhatt gets angry as reporter ask its the right time to release ranbir ayan directed film
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
प्रेग्नेंट होने के बावजूद 'ब्रह्मास्त्र' के प्रचार-प्रसार में जोरों-शोरों से जुटी आलिया हाल ही में मीडिया पर भड़क पड़ीं। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट से एक प्रमोशनल इवेंट में एक पत्रकार ने फिल्म को लेकर उठ रही बायकॉट की मांग और  लगातार होते विरोध के चलते सवाल पूछा कि 'क्या यह फिल्म को रिलीज करने का सही समय है?' तो वह अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाई। रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट से इसके साथ ही यह भी पूछा गया कि 'फिल्म उस क्लाइमेट में रिलीज हो रही है जब कोई भी फिल्म हिट नहीं हो रही है।' पत्रकारों के सवालों के जवाब में आलिया  ने कहा, 'कौन सा क्लाइमेट? सर्दी-गर्मी जैसा कुछ नहीं है।'
Brahmastra Alia Bhatt gets angry as reporter ask its the right time to release ranbir ayan directed film
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने बायकॉट उठती मांग जैसी चीजों को इग्नोर करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे क्लाइमेट में कोई खराबी नहीं लग रही है। यह तो बहुत सुंदर क्लाइमेट है किसी भी फिल्म को रिलीज करने का। इस वक्त हमें सेहतमंद और सुरक्षित रहने की जरूरत है। हमें लाइफ में जो कुछ भी मिला है उसका शुक्रगुजार होना चाहिए।' आलिया भट्ट ने अपने इस तरह का जवाब देकर पत्रकार की क्लास लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Alia Bhatt gets angry as reporter ask its the right time to release ranbir ayan directed film
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ऐसा कुछ भी मत बोलो आप। सब कुछ अच्छा और पॉजिटिव है। हम बहुत खुश हैं कि थिएटर्स वापस खुल गए हैं, वापस फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने लगी हैं।' गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते दो दिन पहले महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। जहां बजरंग दल ने साल 2011 में बीफ पर दिए रणबीर के बयान को मुद्दा बनाते हुए दोनों कलाकारों को महाकाल के दर्शन के लिए नहीं जाना दिया। इसके बाद अयान मुखर्जी अकेले ही दर्शन करने के लिए मंदिर में गए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed