फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Week 1 Collection: वीकएंड पर झंडा बुलंद, अब भारी गिरावट, जानें ब्रह्मास्त्र की पूरे हफ्ते की कमाई

Thu, 15 Sep 2022 09:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
brahmastra part one shiva First Week box office collection ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' बीती 9 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को पहली बार पर्दे पर एक-साथ लाने वाली 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग करने के बाद तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन वीकएंड पर फिल्म की कमाई में आए उछाल के बाद से ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। इंडस्ट्री की इस मच अवेटिड मल्टीस्टारर फिल्म ने आज यानी 15 तारीख को सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। ऐसे में आज हम इस रिपोर्ट में आपको फिल्म के हफ्ते भर की कमाई की जानकारी देने जा रहे हैं..    

brahmastra part one shiva First Week box office collection ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

वीकएंड पर 'ब्रह्मास्त्र' ने लगाई सेंचुरी
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' ने पहले दिन रिलीज होते ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सबकी उम्मीदों को सफलता पूर्वक पूरा किया था। 'ब्रह्मास्त्र' ने अपने पहले दिन ही धमाल मचाते हुए 36.42 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में उछाल देखा गया था। फिल्म ने अपने पहले शनिवार यानी दूसरे दिन 42.36 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया।  दूसरे दिन की कमाई देखने के बाद समीक्षकों की उम्मीदें इस फिल्म से बढ़ती गई। उन्होंने दावा किया की जिस स्पीड से अयान मुखर्जी की फिल्म आगे बढ़ रही है उस हिसाब से यह वीएंकड पर आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 'ब्रह्मास्त्र' ने सबकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए रविवार यानी तीसरे दिन भी अपना जादू चलाते हुए 45.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के पहले तीन दिनों का घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई का आंकड़ा इसी के साथ कुल 124.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।    

brahmastra part one shiva First Week box office collection ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan film
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीकएंड के बाद गिरा ग्राफ
हालांकि, वीकएंड पर शानदार तरीके से कमाई की सेंचुरी पार करने के बाद रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की इस फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार घट रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 16.5 करोड़ और मंगलवार को 12.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो पहले तीन दिनों के मुकाबले काफी कम था। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट ही दर्ज की गई। 'ब्रह्मास्त्र' ने बुधवार यानी छठे दिन महज 10.53 करोड़ रुपये कमाए थे और शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से, इस फिल्म ने अपने सातवें दिन यानी गुरुवार को लगभग 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र का टोटल कारोबार 173.20 रुपये हो चुका है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra part one shiva First Week box office collection ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan film
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यहां देखें पूरा कलेक्शन

दिन कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 12.68 करोड़ रुपये
पहला बुधवार 10.53 करोड़ रुपये
पहला गुरुवार 9 करोड़ रुपये(लगभग)
टोटल कलेक्शन 173.20 करोड़ रुपये

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed