अयान मुखर्जी निर्देशित और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अपनी लागत के करीब पहुंच चुकी है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा और रिलीज के पहले हफ्ते में तो फिल्म ने खूब ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि ग्यारवें दिन (दूसरे सोमवार) को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई, जो लगातार चार दिनों तक यानी दूसरे गुरुवार तक चली। इसके बाद 23 सितंबर 2022 (दूसरे शुक्रवार) को फिल्म के लिए नेशनल सिनेमा दिवस अच्छा शगुन लेकर आया और फिल्म के कलेक्शन में सुधार हुआ। आज फिल्म के 18वें दिन (तीसरे सोमवार) का कलेक्शन सामने आ गया है। हालांकि, इसमें काफी कमी देखी गई है।
Brahmastra Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार नहीं चला 100 रुपये के टिकट का जादू? इतना रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म का अकेले भारत में ही कलेक्शन ढाई सौ करोड़ रुपये की कमाई को पार कर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये इस साल रिलीज हुई किसी भी हिंदी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन रविवार को 253.76 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। इसके बाद नजरें तीसरे सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। तीसरे सोमवार से गुरुवार तक का फिल्म का कलेक्शन इसलिए भी खास है, क्योंकि इन चार दिनों फिल्म के टिकट का दाम कम किया गया है। जी हां, अयान मुखर्जी ने नवरात्रि के अवसर पर दर्शकों को तोहफा देते हुए चार दिन फिल्म का दाम सौ रुपये रखा है। लेकिन, आज के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ है।
Actresses Married With Villains: इन अभिनेत्रियों ने नहीं चुना कोई हीरो, नायक की जगह खलनायक से की शादी
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत (वीकएंड) पर 124.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे सप्ताहांत पर फिल्म ने 42.03 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तीसरे सप्ताहांत भी फिल्म ने शुक्रवार को मनाए गए नेशनल सिनेमा डे का फायदा उठाते हुए 23.12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को इस फिल्म ने 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म का 18वें दिन का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन 2 करोड़ रूपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 255.87 रुपये की कमाई कर ली है।
kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर पहुंची 'पीएस 1' की टीम, अभिनेता विक्रम ने की कॉमेडियन की बोलती बंद
'ब्रह्मास्त्र' ने 17वें दिन (तीसरे रविवार) के मुकाबले 18वें दिन (तीसरे सोमवार) काफी कम कलेक्शन किया है। वह भी सस्ती टिकट मिलने के बाद भी यह गिरावट आई है। हालांकि, इसकी वजह वर्किंग डे भी हो सकता है। देखा जाए तो पिछली बार भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दूसरे सोमवार को ही देखी गई थी। इसके बाद नेशनल सिनेमा डे और फिर वीकेंड की वजह से कलेक्शन में एक स्थिरता बनी रही। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे हफ्ते भी वीकेंड पर शायद एक बार फिर फिल्म करिश्मा दिखाने में कामयाब हो!
Bollywood Celebs: एनिमेटिड फिल्मों में खूब चला इन स्टार्स की आवाज का जादू, बच्चे ही नहीं बड़े भी हो गए दीवाने