फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: खत्म हुआ इंतजार, आलिया-रणबीर की फिल्म का 'केसरिया' गाना रिलीज, दिखी दोनों की शानदार केमिस्ट्री

Sun, 17 Jul 2022 12:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Jul 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra part one shiva song kesariya out alia bhatt ranbir kapoor starrer film release on 9 September
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बज फैंस के बीच बना हुआ है। 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म के गाने 'केसरिया' का भी सबको इंतजार था, जिसके टीजर में आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इस गाने को रिलीज कर दिया है। जी हां, फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए 'ब्रह्मास्त्र' के सबसे लोकप्रिय गाने 'केसरिया' को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आलिया और रणबीर ने कमाल कर दिखाया है।



 

Brahmastra part one shiva song kesariya out alia bhatt ranbir kapoor starrer film release on 9 September
केसरिया गाना - फोटो : सोशल मीडिया

2 मिनट 52 सेकंड के इस गाने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कई सारे ऐसे सीन दिखाए गए हैं, जो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। इस गाने की सबसे खूबसूरत बात इसकी लोकेशन है। यह गाना वाराणसी में शूट हुआ था, जिसके लिए कहा जाता है कि यहां की हवाओं में इश्क है। आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री से सजे इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और गाने को लिखा अमिताभ भट्टाचार्य ने है। 


Brahmastra part one shiva song kesariya out alia bhatt ranbir kapoor starrer film release on 9 September
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट और रणबीर की यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। ऐसे में यह गाना भी अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होने के बाद आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अलग-अलग पोस्ट शेयर की है, जिसमें गाने के अलग-अलग भाषाओं वाले पोस्टर हैं। इस गाने को हिंदी में 'केसरिया' टाइटल दिया है। वहीं, कन्नड़ में 'कुमकुमला' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra part one shiva song kesariya out alia bhatt ranbir kapoor starrer film release on 9 September
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीन पार्ट आएंगे। पहला पार्ट इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगा तो बाकी बाद में आएंगे। अपनी शादी से पहले ही रणबीर और आलिया ने फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed