फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Worldwide Collection: 'ब्रह्मास्त्र' ने बना डाला एक और रिकॉर्ड, 'द कश्मीर फाइल्स' को भी पछाड़ा

Sun, 18 Sep 2022 06:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 18 Sep 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva worldwide box office collection Ranbir Kapoor film earns more than The Kashmir Files
ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। पहले फिल्म अपने बायकॉट की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। वहीं, अब रिलीज होने के बाद इस फिल्म की कमाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारत की माइथोलॉजी पर आधारित इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स ने फैंस को खूब इंप्रेस किया है, जिस वजह से ही इस फिल्म की कमाई धुआंधार जारी है। वहीं, दुनिया भर में भी 'ब्रह्मास्त्र' शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब इस फिल्म ने 'द कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Brahmastra Part One Shiva worldwide box office collection Ranbir Kapoor film earns more than The Kashmir Files
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भारत के बाहर भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा यह फिल्म पहले ही पार कर चुकी है और अब इस फिल्म ने 'द कश्मीर फाइल्स' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने दुनिया भर में 340 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' इससे आगे निकल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर की इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ के बेहद ही करीब है।

Brahmastra Part One Shiva worldwide box office collection Ranbir Kapoor film earns more than The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई में बेशक 'ब्रह्मास्त्र', 'द कश्मीर फाइल्स' से आगे निकल गई है लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म पीछे है। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ की कमाई की थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसकी कुल कमाई अब तक 199.2 करोड़ रुपये है और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' 185 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva worldwide box office collection Ranbir Kapoor film earns more than The Kashmir Files
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आई हैं। लेकिन इस फिल्म की शुरुआत शाहरुख खान के साथ होती है। फिल्म में किंग खान का धांसू कैमियो है और उनका यह किरदार भी काफी खास है। यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed