सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Brahmastra vs RRR: रणबीर ने हिंदी भाषी राज्यों में जूनियर एनटीआर को दी पटखनी, पहले ही हफ्ते में कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra vs RRR Week 1 Box Office Collection Ranbir Kapoor Successfully Beats Junior NTR in Hindi Belt
Brahmastra vs RRR - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अयान मुखर्जी की 10 साल की मेहनत रंग ला रही है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले दिन 36.42 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं, अब जल्द ही करण जौहर की ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो आलिया-रणबीर की फिल्म ने सात दिनों के अंदर 173.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 

Trending Videos
Brahmastra vs RRR Week 1 Box Office Collection Ranbir Kapoor Successfully Beats Junior NTR in Hindi Belt
ब्रह्मास्त्र, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन से ही आरआरआर से आगे रही ब्रह्मास्त्र
आज इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हम आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तुलना जूनियर एनटीआर और राम चारण की 'आरआरआर' से करने जा रहे हैं। 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी आरआरआर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
 

डे ब्रह्मास्त्र आरआरआर
ओपनिंग डे (हिंदी बॉक्स ऑफिस) 32 करोड़ रुपये 20.07 करोड़ रुपये
बजट 410 करोड़ रुपये 550 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra vs RRR Week 1 Box Office Collection Ranbir Kapoor Successfully Beats Junior NTR in Hindi Belt
रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते किसने किसको दी पटखनी?
वहीं, पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉलीवुड की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश की है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने सात दिनों में 156.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, एस एस राजामौली की 'आरआरआर' ने पहले हफ्ते में हिंदी भाषी राज्यों में 132.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी, हिंदी भाषी राज्यों में ब्रह्मास्त्र ने आरआरआर को मात दे दी है। हालांकि, सात दिनों में हुई कुल कमाई की बात करें तो जूनियर एनटीआर ने रणबीर कपूर को पटखनी दे दी है।

Brahmastra vs RRR Week 1 Box Office Collection Ranbir Kapoor Successfully Beats Junior NTR in Hindi Belt
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अन्य भाषाओं में ऐसा रहा दोनों फिल्मों का हाल
पहले हफ्ते का कलेक्शन ब्रह्मास्त्र आरआरआर
हिंदी 156.3 132.59
तमिल 3.68 33.3
तेलुगू 13.22 298.51
मलयालम 0.01 11.95
कन्नड़ 0.03 1.15
कुल कलेक्शन 173.24 477.5
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed