फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी फिल्मों में आएंगी ये ब्राजीलियन एक्ट्रेस, 'लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट'

Thu, 22 Feb 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
brazilian actress bruna abdullah now enters in bhojpuri cinema

पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्मों का जादू लोगों पर बढ़ चढ़कर बोल रहा है। देशभर के दर्शक बड़े ही शौक से भोजपुरी फिल्मों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। खबर है कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां एक साथ थिरकतीं हुई नजर आएंगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पहली बार ब्राजीलियन एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह भी इस फिल्म में एक्टिंग करती नजर आएंगी। 

brazilian actress bruna abdullah now enters in bhojpuri cinema

एक साथ इतने सारे स्टार्स भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में दिखाई देंगे। इस फिल्म से राघव नय्यर और शिप्रा गौर को भी लॉन्च किया जा रहा है। मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित स्टुडियो में एक खास गाना शूट किया गया जिसमें टीवी स्टार सारा खान, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, रजामुराद, एहसान कुरैशी, सुनील पाल, संभावना सेठ सहित ब्राजीलियन एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह ने अपना डांस दिखाया।

brazilian actress bruna abdullah now enters in bhojpuri cinema

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ब्रूना इससे पहले फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में नजर आ चुकी हैं। वह इस फिल्म में एक्टर रितेश देशमुख के साथ दिखाई दी थीं। फिलहाल ब्रूना भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड की गलियां छोड़ अब वह भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brazilian actress bruna abdullah now enters in bhojpuri cinema

ब्रूना के इस गाने को पप्पू खन्ना ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' को दूसरी फिल्मों से अलग बताते हुए निर्माता रमेश नय्यर ने कहा है कि यह फिल्म दूसरी भोजपुरी फिल्मों से हटकर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed