फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Breathe Into The Shadows 2 Trailer Out Abhishek Bachchan Amit sadh nitya menen

Breathe Into The Shadows 2: अभिषेक बच्चन पर फिर टिकीं डिजिटल दर्शकों की निगाहें, इस ट्रेलर में वाकई जान है!

Thu, 27 Oct 2022 04:49 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 27 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और अमित साध के साथ नित्या मेनन, सैयामी खेर और इवाना कौर मुख्य भूमिका में होंगी।

विज्ञापन
Breathe Into The Shadows 2 Trailer Out Abhishek Bachchan Amit sadh nitya menen
ब्रीद: इनटू द शैडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

डिजिटल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके अभिनेता अभिषेक बच्चन की चर्चित वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन में उनके तेवर अभी से बदले बदले नजर आ रहे हैं। बार बार अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिशों लगे अभिषेक की इस सीरीज का जो ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है, जिसमें एक्शन है, इमोशन है, ड्रामा है और ट्रेजेडी भी। सीरीज की कहानी में वह जिस किरदार में पिछले सीजन में दिखे थे, कहानी वहीं से आगे बढ़ती दिख रही है और उनके पीछे कबीर भी लगा हुआ है।

विज्ञापन

साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और अमित साध के साथ नित्या मेनन, सैयामी खेर और इवाना कौर मुख्य भूमिका में होंगी। इस बार इस टीम में अभिनेता नवीन कस्तूरिया की भी एंट्री हो रही है, जो रहस्यमय हत्याओं में मुसीबत को बढ़ाते नजर आते हैं। आठ एपिसोड की ओरिजिनल सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ का दूसरे सीजन मयंक शर्मा ने निर्देशित किया है। सीरीज का प्रसारण प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर से होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सुनिधि चौहान का छठ गीत हुआ वायरल, लोगों के दिल को छू गए गाने के बोल

विज्ञापन
विज्ञापन

अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन को लिखने में भी मदद करने वाले मयंक शर्मा सीरीज के दूसरे सीजन के ट्रेलर को लेक खासे उत्साहित दिखे। वह कहते हैं, ‘इस सीजन में कहानी के किरदारों के कुछ अलग तेवर और रंग नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन की अदाकारी के एक नए पहलू का खुलासा इस सीजन में होगा’। वहीं अभिषेक बच्चन कहते हैं, ‘यह सीजन सभी किरदारों को विकसित करते हुए रहस्यों में बहुत गहराई तक ले जाएगा। दर्शकों ने इस सीक्वल के लिए दो साल तक इंतजार किया है और उन्हें यह देखकर खुशी होगी कि हमने आखिर इस बार क्या बनाया है।’

यह भी पढ़ें : बाहुबली के भल्लालदेव बनने वाले हैं पापा? क्या फैंस को जल्दी ही मिल सकती है खुशखबरी

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed