सब्सक्राइब करें

Negative Role: किसी को मारा धक्का तो किसी को किया बेइज्जत, विलेन के रोल के कारण नफरत का शिकार हुए ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 06 Jan 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
celebs faced hate for negative role on screen mahabharat duryodhan puneet  qubool hai amrapali lalita pawar
नेगेटिव किरदार निभाने वाले सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

कोई सितारा अपने किरदार को शिद्दत से निभाने के लिए जान लगा देता है। उस सितारे की पहचान तभी है जब लोग उनके असली नाम की बजाए किरदार से पहचानने लगें। बतौर अभिनेता तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन असल जिंदगी में इस सितारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं उन सितारों को अपने किरदारों के लिए लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ती है और इसके लिए उनको सरेआम शर्मसार भी होना पड़ता है। टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं- 

Trending Videos
celebs faced hate for negative role on screen mahabharat duryodhan puneet  qubool hai amrapali lalita pawar
पुनीत इस्सर - फोटो : Twitter

पुनीत इस्सर
पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था। जब पुनीत इस्सर कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे, तब उन्होंने खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे लोगों ने उन्हें असल जिंदगी में दुर्योधन समझ लिया था। पुनीत इस्सर ने एक किस्सा साझा बताया था कि महाभारत के समय में एक मारवाड़ी उद्योगपति ने उन्हें, अर्जुन और द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली को दावत पर बुलाया लेकिन दावत पर बुलाने के बावजूद उन्होंने खाना नहीं दिया और पूछने लगा तुमने पांडवों पर इतने जुल्म क्यों किए। सिर्फ इतना ही नहीं जब रूपा गांगुली उनसे बात कर रही थीं, तो वहां की महिलाएं उनको बुलाकर ले गईं और कहा कि तुम द्रौपदी हो तुमको दुष्ट दुर्योधन के साथ नहीं बैठना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Paresh Rawal: बंगालियों पर की गई टिप्पणी पर परेश रावल ने दी सफाई? बोले- 'जुबान फिसल गई थी'

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs faced hate for negative role on screen mahabharat duryodhan puneet  qubool hai amrapali lalita pawar
आम्रपाली गुप्ता - फोटो : insta

आम्रपाली गुप्ता
आम्रपाली गुप्ता ने टीवी शो कबूल है में तनवीर का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी वह अन्य कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आम्रपाली ने बताया था कि एक बार वह मंदिर गई हुईं जहां लोग उन्हें देख उनके साथ फोटो खिंचा रहे थे। तभी वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने आम्रपाली को असल जिंदगी में ‘तनवीर’ समझ लिया था। उन्होंने आम्रपाली को जोर से धक्का दे दिया। इस घटना से हैरान आम्रपाली को समझ नहीं आया कि वह कैसे रिएक्ट करें क्योंकि वह बुजुर्ग महिला थीं, इसलिए वह कुछ नहीं कर सकीं। गिरने के बाद आम्रपाली को चोटें भी आई थी।

celebs faced hate for negative role on screen mahabharat duryodhan puneet  qubool hai amrapali lalita pawar
ललिता पवार - फोटो : Social Media

ललिता पवार
ललिता पवार हिन्दी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने अपनी अधिकतर फिल्मों में निगेटिव भूमिकाएं निभाई थीं। उनका अभिनय इतना सशक्त और सजीव था की फिल्में देखकर लगता ही नहीं था की वह अभिनय कर रही हैं। असल जिंदगी में उनको भी निगेटिव किरदार के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed