{"_id":"5aec2f464f1c1b23338b696a","slug":"censor-board-wants-15-cuts-in-kamal-hassan-film-vishwaroopam-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड के निशाने पर कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म 'विश्वरूपम 2', लग सकते हैं 15 कट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड के निशाने पर कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म 'विश्वरूपम 2', लग सकते हैं 15 कट्स
Fri, 04 May 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' की सफलता के बाद फिल्म का दूसरा पार्ट भी दर्शकों के लिए तैयार है। हालांकि फिल्म अपने कुछ सीन्स के साथ सेंसर बोर्ड के रडार पर है। हाल ही में फिल्म के हिंदी वर्जन की स्क्रीनिंग सेंसर बोर्ड के सामने रखी गई थी। सेंसर बोर्ड ने पब्लिक की भावनाओं को आहत करने का हवाला देते हुए फिल्म के कुछ सीन्स काटने के आदेश दिए हैं।
2 of 4
kamal hassan
फिल्म के तामिल वर्जन को U/A सर्टिफिकेट पहले ही मिल गया है और फिल्म CBFC से भी यही उम्मीद लगाए बैठी थी मगर उसे निराशा हाथ लगी है। फिल्म में अश्लील सीन न होने के बावजूद सेंसर बोर्ड को कुछ सीन ऐसे लगे जिसमें आम नागरिकों की भावनाएं आहत हो सकती थीं। इस वजह से फिल्म से कुल 15 सीन कट करने का निर्देश दिया गया है।
3 of 4
कमल हासन
आपको बता दें कि अभी तक सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी ने फिल्म नहीं देखी है। फिलहाल वह बाहर हैं और कुछ दिनों में फिल्म देखकर इसपर फैसला लेंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म के गानों के बोलों को खुद प्रसून जोशी ने ही अपने शब्दों में पिरोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कमल हासन
फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में आया था। फिल्म में कमल हासन के अलावा राहुल बोस और पूजा कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी उस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 'विश्वरूपम 2' का बजट 120 करोड़ के आसपास है और फिल्म को मई महीने में ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।