फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका के जेएनयू जाने पर अब छपाक की निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Tue, 14 Jan 2020 12:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chhapaak director Meghna Gulzar speak over Deepika Padukone JNU visit
Meghna Gulzar - फोटो : Social Media

जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों से मुलाकात करने के बाद दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी कई जगहों पर कुछ राजनैतिक संगठन छपाक का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इससे फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है लेकिन शायद छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार फिल्म से और ज्यादा उम्मीदें थीं। दीपिका के जेएनयू जाने पर कई फिल्मी हस्तियों के बाद अब मेघना ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

Chhapaak director Meghna Gulzar speak over Deepika Padukone JNU visit
Meghna Gulzar

फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के बीच मेघना गुलजार ने दर्शकों अनुरोध किया कि वे नजरिया बदलें और तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर फिल्म बनाने के कारण को देखें। पीटीआई-भाषा से बात करते हुए दीपिका के जेएनयू जाने के मुद्दे पर मेघना गुलजार ने कहा, 'हमें निजी और पेशेवर जीवन को अलग करने में सक्षम होना चाहिए। कोई अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है और पेशेवर की तरह फिल्म में क्या करता है, उसे अलग-अलग देखना चाहिए।'

Chhapaak director Meghna Gulzar speak over Deepika Padukone JNU visit
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

मेघना ने आगे कहा, 'जब वे निजी और पेशेवर पहलुओं को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर कोई इस नजरिये में हल्का बदलाव कर यह देखता है कि आखिर हमने क्यों फिल्म बनाई, जिसे हम केंद्र में लाना चाहते हैं, मेरा मानना है कि वह महत्वपूर्ण है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak director Meghna Gulzar speak over Deepika Padukone JNU visit
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

10 जनवरी को रिलीज हो चुकी फिल्म 'छपाक' को दर्शकों ने तीन दिनों में अभी तक कुल 19.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने जहां शुक्रवार को 4.77 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.90 करोड़ रुपये और रविवार को 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed