{"_id":"61860deefc12e4400e5e430b","slug":"chhath-puja-2021-is-ranu-mandal-sings-chhath-song-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Geet: रानू मंडल ने गाया छठ गीत? मिनटों में हुआ वायरल, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhath Geet: रानू मंडल ने गाया छठ गीत? मिनटों में हुआ वायरल, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Chhath Geet
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में बेहद अहम माना जाता है. इस पूजा में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी माता की पूजा की जाती है। हर साल छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी के मशहूर सिंगर्स अपने नए-नए गाने रिलीज करते हैं।। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा तो छठ गीत गाते ही हैं लेकिन अब रानू मंडन ने भी छठी मैया का गीत गाया है।
2 of 4
ranu mondal
- फोटो : social media
रानू मंडल के नाम से प्रसारित यह गीत यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये गीत रानू मंडल ने नहीं गाया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से ही प्रसारित किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं।
3 of 4
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कमेंट में कई यूजर्स ने कहा भी है कि यह रानू मंडल की आवाज नहीं है। एक यूजर ने लिखा- बस लाइक और कमेंट के लिए रानू मंडल का नाम लिख देना ठीक नहीं है। इस वीडियो पर लोग रानू मंडल को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। कई लोग रानू मंडल को कह रहे हैं कि अब वो दोबारा वापसी नहीं कर सकते। एक यूजर ने लिखा, 'सारा मूड खराब कर दिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जय छठी मईया-सोनू निगम और पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसके बाद से ही ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। हाल ही में सोनू निगम ने भी पवन सिंह के साथ मिलकर छठ का गीत गाया है। इस गाने में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha) भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।