Kay Kay Menon: लगातार एक जैसे किरदार निभा रहे के के मेनन, अब टाइपकास्ट दिखने लगे हैं 'सिटाडेल' के 'गुरु'
के के मेनन हाल ही में सिटाडेल हनी बनी नाम की वेब सीरीज में नजर आए हैं। इसमें वह जासूसों के गुरु बने दिखाई दिए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब वह किसी सस्पेंस थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इससे पहले भी वह इस तरह की कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेब सीरीज सिटाडेल लंबे इंताजर के बाद आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। इस शो में वरुण धवन के साथ सामंथा रुथ प्रभु मुख्य किरदार में हैं। शो का निर्देशन द फैमिली मैन और फर्जी जैसी सीरीज बना चुके राज और डीके ने किया है। वहीं, सीरीज में के के मेनन भी हैं। इसमें वह गुरु नाम के शख्स की भूमिका में हैं।
के के मेनन यहां बाबा बने हैं। बाबा यानी अनाथ बच्चों के लिए पिता समान शख्सियत। अनाथालय के बच्चों पर दया दिखाना, उन्हें पढ़ाना लिखाना, ट्रेनिंग देना और फिर इन बच्चों के बड़ा होने पर उन्हें जासूस बनाकर उनका रिंग मास्टर बन जाना। यह पहला मौका नहीं है जब के के मेनन इस तरह की किसी जासूसी सीरीज या फिल्म में नजर आए हैं।
इससे पहले भी वह कई स्पाई थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं। लंबे समय से के के लगातार पर्दे पर गैंग्सटर और जासूस बनते चले आ रहे हैं। अब इस तरह के किरदार में टाइपकास्ट नजर आने लगे हैं। हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई सीरीज शेखर होम में वह एक जासूस के किरदार में नजर आए थे। वहीं, स्पेशल ऑप्स की सीरीज में वह रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह की भूमिका में पिछले दो सीजन में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फर्जी में वह जालसाजी नेटवर्क के सरगना बने दिखे थे। साथ ही, कुछ समय पहले रिलीज हुई जी 5 की सीरीज में खूंखार गैंगस्ट के किरदार में थे।
के के मेनन निःसंदेह एक बेहतरीन कलाकार हैं, लेकिन अब वह एक ही तरह के रोल में लगातार बंधते चले जा रहे हैं, जिससे वह अपनी प्रतिभा के साथ भी न्याय नहीं कर पा रहे हैं। अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो के के पास मेट्रो इन दिनों, बैकफायर, फिरकी, ग्रेगरी 2 जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।
Sunil Shetty: 'हंटर' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी, बोले- 'कोई गंभीर बात नहीं, मैं बिल्कुल ठीक हूं'