फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel: सिटाडेल के रीमेक में वरुण के साथ दिखेंगी सामंथा, देसी गर्ल ने खास अंदाज में किया अभिनेत्री का स्वागत

Wed, 01 Feb 2023 03:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 01 Feb 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Citadel Samantha Ruth Prabhu to star with varun dhawan in Indian Instalment Priyanka Chopra welcomes actress
सामंथा रुथ प्रभु, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों 'सिटाडेल' के इंडियन इंस्टॉलमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। पहले सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण धवन के साथ सामंथा 'सिटाडेल' का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अब मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। सामंथा के इस फेमस सीरीज के हिंदी रीमेक का हिस्सा बनने पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री का स्वागत किया है।

Citadel Samantha Ruth Prabhu to star with varun dhawan in Indian Instalment Priyanka Chopra welcomes actress
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर 'सिटाडेल' के इंडियन रीमेक की जानकारी दी गई है। सामंथा की ब्राउन लेदर जैकेट, सनग्लासेस और ब्लैक जींस में तस्वीर शेयर कर लिखा गया, 'मिशन चालू है। हम सिटाडेल की इंडियन इंस्टॉलमेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।' खबरों के मुताबिक बीते महीने में वरुण धवन के साथ शूटिंग शुरू की जा चुकी है और अब सामंथा भी इसका हिस्सा बन गई हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Citadel Samantha Ruth Prabhu to star with varun dhawan in Indian Instalment Priyanka Chopra welcomes actress
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने सामंथा रुथ प्रभु के नाम की अनाउंसमेंट होते ही इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर खुशी जताई। प्रियंका ने लिखा, 'मैं सिटाडेल की इस दुनिया के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। इसे आप सबके साथ शेयर करने का अब और इंतजार नहीं कर  सकती।' बता दें कि प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स एबीजीओ की अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन लीड रोल में हैं। हालांकि इंडियन रीमेक इससे अलग है। 

Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां तेज! मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Samantha Ruth Prabhu to star with varun dhawan in Indian Instalment Priyanka Chopra welcomes actress
सामंथा रुथ प्रभु-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने सिटाडेल से जुड़ने पर खुशी जाहिर की और कहा कि द फैमिली मैन 2 में काम करने के बाद अब इस टीम के साथ वापस आना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। पहली बार इसमें वरुण धवन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जो एक जिंदादिल इंसान हैं और अपने आसपास खुशनुमा माहौल रखते हैं।

Mahesh Babu: महेश बाबू की 'एसएसएमबी 28' ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, इतने में बिके ओटीटी राइट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed