{"_id":"5aaf99ea4f1c1b8f778b6578","slug":"conference-on-field-challenges-in-graphic-i-t-at-era-hill-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी में आई.टी. क्षेत्र की चुनौतियों पर सम्मेलन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी में आई.टी. क्षेत्र की चुनौतियों पर सम्मेलन
अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा. के. के. पाल ने कहा कि आने वाला वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स का है। वह ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में आई.टी. क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों पर आयोजित महत्वपूर्ण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
डा. पाल ने कहा कि मौसम विभाग उदाहरण है आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स को मानव हित में इस्तेमाल करने का।मौसम विभाग के सुपर कम्प्यूटर वातावरण में मौजूद 200 से ज्यादा वेरिएबल वस्तुओं का विशलेषण करके मौसम का सही पूर्वानुमान कर सकते हैं। राज्यपाल ने ब्रेन कम्प्यूटर इण्टरफेस, रोबोटिक्स, साइबरनेटिक्स और मैडिकल साइंस के क्षेत्र में हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स के उपयोग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटैलिजैन्स उत्पन्न तो कर सकते हैं परन्तु मानव मस्तिष्क को भावनाएं और संवेदनशीलता कृत्रिम रूप से उत्पन्न नहीं कर सकते। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स का जीवन को आरामदायक बनाने के लिए केवल एक सहायक उपकरण के तौर पर लिया जाए।
विश्व ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक प्रो. एम.एम.पन्त ने बताया कि हमें आर्टिफिशिय इंटेलिजैन्स के लिए किस तरह तैयार होना चाहिये। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स उत्पन्न करने के लिए मोबाईल फोन लाईफ लोंग लर्निंग और इनोवेटिव होने की जरूरत है। प्रो. एम.एम.पन्त ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स के क्षेत्र में काफी शोध चल रहा है और आगे चलता रहेगा।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एल.एम.एस. पालनी ने कहा कि राज्यपाल डा.पाल के उत्तराखण्ड के राज्यपाल बनने के बाद राज्यभवन, विज्ञान भवन का पर्यायवाची बन गया है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) संजय जसोला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटैलिजैन्स ऐसी बिजली है जिसका हर क्षेत्र में महत्व है। एडोब सिस्टम के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री बालाजी कृष्णमूर्ति ने ’टूर टू मशीन लर्निंग एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स’ के विषय पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. (डा.) आर.सी. जोशी, वरिष्ठ सलाहकार प्रो. ए.के. अवस्थी और प्रो. वी.के. तिवारी समेत प्रमुख विशेषज्ञ औरशिक्षक शामिल रहे। श्री पी.ए. आनन्द इस संगोष्ठिी के संयोजक थे।

गेट में 50वी रैंक पर ग्राफिक एरा का शिवम पुरस्कृत, राज्यपाल ने शानदार पैकेज पाने वालों को भी सम्मानित किया। गेट परीक्षा में देश में 50वीं रैंक पाने वाले ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी के शिवम पोद्दार और 12 लाख रूपये का पैकेज पाने वाली बी.टेक. की छात्रा मेघा सिंह को राज्यपाल ने पुरस्कार प्रदान किए।
सम्मेलन के दौरान राज्यपाल डा. के. के. पाल ने बेहतरीन उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया। बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस के छात्र शिवम ने गेट परीक्षा में 99.99 पर्सेन्टाइल पाकर देशभर में 50वी रैंक हासिल की है।
दुनिया की प्रमुख बैकिंग कम्पनी एच.एस.बी.सी. में 12 लाख रूपये के सालाना पैकेज पर प्लेसमेण्ट पाने वाली मेघा सिंह बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस की छात्रा है। ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी की बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस की छात्रा शिखा बरमोला और सलोनी गर्ग को भी इसी कम्पनी में बेहतरीन प्लेसमेण्ट पर पुरस्कार प्रदान किये गये।
छात्रा शिखा की तरफ से यह पुरस्कार उनके पिता ने गृहण किया।ग्राफिक एरा डीम्ड के बी.टेक कम्प्यूटर साइंस के निखिल त्यागी और ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी के बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र को भी शानदार पैकेज के लिये पुरस्कार दिया गया। ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी की बी.टेक मैकेनिकल की प्रिया मोण्डी को अशोक लीलैण्ड में शानदार पैकेज पाने पर राज्यपाल डा. पाल ने पुरस्कार दिया।
प्रधानमंत्री से मिलने और दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में बेस्ट कैडेट के रूप में शामिल हुई आकांक्षा देवगन को भी राज्यपाल ने ईनाम दिया। आकांक्षा ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय की बी.टेक की छात्रा हैं।