{"_id":"5a3635e04f1c1bc45b8bc6ed","slug":"controversial-padmavati-in-another-dispute-with-cbfc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' के लिए आई सबसे बुरी खबर, राजपूत संगठनों के बाद अब सेंसर बोर्ड से मिला दोबारा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' के लिए आई सबसे बुरी खबर, राजपूत संगठनों के बाद अब सेंसर बोर्ड से मिला दोबारा झटका
Sun, 17 Dec 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चौतरफा विवादों में घिरने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई थी। बावजूद इसके फिल्म से जुड़ा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। राजपूत संगठनों के विरोध के बाद अब सेंसर बोर्ड से भी 'पद्मावती' को झटका मिलते दिख रहा है।
2 of 4
फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में अभी और वक्त लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्ड ने फिल्म को एक बार फिर से बिना पास किए वापस कर दिया है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों की माने तो आखिरकार इस हफ्ते बोर्ड फिल्म को देखने वाला था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि 'पद्मावती' को झटका लग गया।
3 of 4
सूत्रों के अनुसार नए विवाद की वजह डिसक्लेमर है जिसका जिक्र फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने एप्लीकेशन में किया गया है। इसकी वजह से कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से जुड़े सूत्र ने बताया- हम ज्यादा विवरण का खुलासा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' को बिना पास किए वापस लौटाया हो। दूसरी ओर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, समेत कई राज्यों ने इस फिल्म को अपने राज्य में बैन कर दिया है। शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी इस ऐतिहासिक फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।