कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में रखा गया है। लंदन से लौटने के बाद कनिका कई पार्टियों में गई थीं और उन्होंने कई लोगों से भी मुलाकात की थी। जिन लोगों ने कनिका से मुलाकात की थी उनमें कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां और नौकरशाह शामिल थे। हालांकि कनिका से मिलने वाले जिन लोगों की अभी तक जांच हुई है उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन इधर कनिका की कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
{"_id":"5e7759198ebc3e773921fcca","slug":"corona-virus-positive-kanika-kapoor-third-fir-registered-against-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की और बढ़ी मुश्किलें, जानें अब क्या हुआ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की और बढ़ी मुश्किलें, जानें अब क्या हुआ?
Sun, 22 Mar 2020 05:55 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कनिका कपूर के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया था। उसके बाद सीएमओ ने कनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। ये मामला धारा 188, 269 और 270 की तहत दर्ज किया गया था। बिहार की एक अदालत में कनिका के खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज की गई। अब खबर है कि कनिका के खिलाफ तीसरी शिकायत भी दर्ज हो गई है। लापरवाही बरतने के चलते कनिका कपूर के खिलाफ दो और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शिकायत लखनऊ की हजरतगंज पुलिस स्टेशन और गोमती पुलिस स्टेशन दर्ज हुई हैं।
कानिका कपूर (बायें)
- फोटो : amar ujala
स्टार की तरह पेश आ रही हैं कनिका
एसजीपीजीआई अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कनिका को यहां हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं, बावजूद इसके वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बीबीसी को बताया, "हमने अस्पताल में उन्हें सबसे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है, उन्हें एअरकंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट है। साफ-सफाई का हर समय ध्यान रखा जा रहा है। कमरे में टीवी भी लगा है।"

कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानिका ने लगाया था आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा, 'मैं सुबह 11 बजे से यहां हूं और मुझे पानी पीने के लिए एक छोटी बोतल दी गई है। मुझे खाने के लिए केवल दो छोटे केले और एक नारंगी दिया गया है। मुझे बहुत भूख लगी है, मैंने वह दवा भी नहीं ली है जो अब तक लेनी चाहिए थी। मुझे बुखार है, मैंने उन्हें बताया लेकिन कोई नहीं आया। जो खाना मैं अपने साथ लाई थी, उसे ले लिया गया। मैं कुछ भी नहीं खा सकती। मुझे कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी है। मैं भूखी हूं, प्यासी हूं और यहां बहुत दुखी हूं। जब मैंने डॉक्टर से कमरा साफ करने के लिए कहा तो वो बोले कि ये तुम्हारा फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां इस तरह के उपचार की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी न देने और बीमारी का खुलासा नहीं करने की वजह से अधिकारी मेरी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। मुझे इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। मेरे कमरे में धूल और मच्छर हैं। मेरे साथ यहां बुरा व्यवहार किया जा रहा है और ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। वो ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि मानों मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।'
Covid-19 की चपेट में दो और हॉलीवुड स्टार्स, अब तक इतने सेलेब्स हैं संक्रमित