{"_id":"5e7c607a8ebc3e6fa93b1674","slug":"coronavirus-lockdown-3-idiots-video-viral-sharman-joshi-movie-3-idiots-video-viral-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 Idiots Video Viral: आमिर खान की फिल्म का वीडियो वायरल, शरमन बोले- 'वायरस को इस दुनिया से उठा ले'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 Idiots Video Viral: आमिर खान की फिल्म का वीडियो वायरल, शरमन बोले- 'वायरस को इस दुनिया से उठा ले'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
3 idiots
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं और 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया है। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं, तो वहीं इस बीच 3 इडियट्स का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 4
3 Idiots
- फोटो : social media
दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म 3 इडियट्स का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शरमन जोशी कहते दिख रहे हैं, 'भगवान मैं नॉन वेज खाना छोड़ दूंगा, हजारों अगरबत्ती जलाउंगा, बस इस वायरस को उठा ले, नर्क में जला उसे, पकौड़े बना उसके।' अब इस वायरस को सोशल मीडिया पर लोग कोरोना वायरस से जोड़ते हुए साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
3 idiots
याद दिला दें कि फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शरमन जोशी के साथ ही साथ आमिर खान, आर माधवन, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान मुख्य किरदारों में शामिल थे। फिल्म में आमिर, शरमन और माधवन ने कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था।
3 इडियट्स में करीना और आमिर के साथ मोना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बता दें कि फिल्म में बोमन ईरानी ने एक कॉलेज के डायरेक्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में बोमन को कॉलेज स्टूडेंट्स वायरस कहते हैं। यह वही सीन है जब राजू (शरमन जोशी) इस दुनिया से वायरस को उठाने की बात कहता है। फिल्म में न सिर्फ जोरदार कॉमेडी देखने को मिली थी बल्कि साथ ही साथ एक गहरा संदेश भी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X