सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divyendu Aka Munna Bhaiya Opens Up On Mirzapur The Movie Says Its Gonna Be Very Big

कैसी होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’? मुन्ना भैया ने फिल्म को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट; कहा- ‘पूरी तरह पैसा वसूल…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur The Movie: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर एक्टर दिव्येंदु ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। जानिए कैसी होगी फिल्म। 

Divyendu Aka Munna Bhaiya Opens Up On Mirzapur The Movie Says Its Gonna Be Very Big
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को लोगों से खूब प्यार मिला है। वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, और अब चौथा बन रहा है। हालांकि सीजन 4 की रिलीज डेट का फिलहाल खुलासा नहीं है। इससे पहले ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु ने बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलकर बातचीत की है।

Trending Videos


ये पूरी तरह पैसा वसूल होगी
न्यूज 18 से बातचीत में दिव्येंदु ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग करते समय उन्हें कितना मजा आया और उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए दिव्येंदु ने कहा, ‘ये बड़ा होने वाला है, बहुत बड़ा। इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया और ये पूरी तरह पैसा वसूल होगी। लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। मैं ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बोलना चाहता या ज्यादा कुछ बताना नहीं चाहता, वरना लोग बहुत ज्यादा उम्मीदें कर लेते हैं, लेकिन जो हमने बनाया है, वो शानदार है।”

क्या होगी फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और अलग होने वाली है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सीधे सीजन 4 की कहानी नहीं होगी, बल्कि एक नया चैप्टर दिखाएगी, जिसमें मिर्जापुर की दुनिया को और बड़े लेवल पर पेश किया जाएगा। यह फिल्म गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बन रही है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है।


कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के आइकॉनिक किरदार फिर से देखने को मिलेंगे। कलीन भैया, गुड्डू पंडित और साथ ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदार मुन्ना भैया दिव्येंदु की वापसी भी होगी।

फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास शामिल हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed