सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ham Dil De Chuke Sanam Produer Reveals Shah Rukh Khan Refused To Take 95 Lakh Rupees After Film Flopped

फिल्म फ्लॉप हुई तो शाहरुख ने छोड़ी लाखों की फीस; प्रोड्यूसर का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने मेरा घर बिकने से बचाया’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Shah Rukh Khan: हाल ही में प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने शाहरुख खान के बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंंने बताया कि उनकी एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद शाह रुख खान ने बकाए रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया था। 

Ham Dil De Chuke Sanam Produer Reveals Shah Rukh Khan Refused To Take 95 Lakh Rupees After Film Flopped
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी एक फ्लॉप फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने बताया कि जब उनकी फिल्म नहीं चली, तो शाहरुख खान ने अपनी फीस के बचे हुए पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया था, जो अमाउंट लाखों में थी। 

Trending Videos

छोड़ दिए थे 95 लाख रुपये  
शाहरुख खान ने अपनी दरियादिली से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में लाइव हिंदुस्तान पॉडकास्ट के साथ इंटरव्यू में प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने इस बात का खुलासा किया। फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपने बकाया 95 लाख रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म का सुनाया किस्सा
फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ के प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने बताया कि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तब शाहरुख खान को उनकी फीस का कुछ हिस्सा मिलना बाकी था। लेकिन उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया। जब प्रोड्यूसर ने बकाया रकम का जिक्र किया, तो एक बार फिर शाहरुख खान ने अपने जवाब से उन्हें चौंका दिया।

Ham Dil De Chuke Sanam Produer Reveals Shah Rukh Khan Refused To Take 95 Lakh Rupees After Film Flopped
हम तुम्हारे हैं सनम - फोटो : यूट्यूब

प्रोड्यूसर को शाहरुख ने क्या कहा?
उन्होंने बताया, ‘मैंने शाहरुख से कहा, ‘सर, हमें आपसे कोई परेशानी नहीं है। और हमने आपको पैसे देने का वादा भी किया है, वरना अच्छा नहीं लगेगा।’ इस पर शाहरुख ने कहा, ‘इसकी चिंता मत करो। मैं 5 मिनट के लिए किसी शादी में जाकर 95 लाख रुपये कमा सकता हूं। आपको ये पैसे अपनी संपत्ति बेचकर देने पड़ेंगे।’

भला ऐसा कौन कहता है? यही उनकी अच्छी फितरत है।’ ऐसे में उन्होंने इंसानियत दिखाते हुए अपनी रकम छोड़ दी और कोई दबाव नहीं बनाया।

Ham Dil De Chuke Sanam Produer Reveals Shah Rukh Khan Refused To Take 95 Lakh Rupees After Film Flopped
'हम तुम्हारे हैं सनम' - फोटो : सोशल मीडिया
‘हम तुम्हारे हैं सनम’ के बारे में 
फिल्म फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ को बनने में करीब 6 साल लगे थे, जिसके बाद यह आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और सलमान खान एक साथ नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed