सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऋतिक ने शुरू की कोरोना के खिलाफ जंग, महाराष्ट्र सरकार को दान किए इतने लाख रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 26 Mar 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Hrithik Roshan donate 20 lakh rupees Maharashtra   Government and BMC affected by covid 19
Hrithik Roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भारत के लोगों पर कोरोना वायरस की मार शारीरिक और आर्थिक रूप से पड़ रही हैं। पूरे देश में लॉकडाउन होने की वजह से उद्योग-धंधों को बंद कर दिया गया है। इस वजह से दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सरकार इन मजदूरों के लिए अपनी तरफ से हर एक मुमकिन कोशिश में लगी हुई है। फिल्मी सितारे भी इन मजदूरों के लिए अपनी ओर से मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इन मजूदरों की मदद करने का फैसला किया है। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Hrithik Roshan donate 20 lakh rupees Maharashtra   Government and BMC affected by covid 19
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मेरा आदित्य ठाकरे को आभार और महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सेवा का यह मौका दिया है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आएं'। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Hrithik Roshan donate 20 lakh rupees Maharashtra   Government and BMC affected by covid 19
Hrithik Roshan - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक रोशन ने बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को 20 लाख रुपये दान किए हैं। सूत्रों ने बताया कि 'इस मुश्किल वक्त में ऋतिक ने महाराष्ट्र सरकार की मदद की है, ताकि इस महामारी को फैलने से बचाया जा। वह बीएमसी वर्कर्स और दूसरे केयरटेकर्स की मदद करने के तरीके ढूंढ ही रहे थे जो इस वक्त बाहर हैं और इसलिए उन्होंने सहायतार्थ 20 लाख रुपये दान किए हैं'।

 
Coronavirus outbreak Hrithik Roshan donate 20 lakh rupees Maharashtra   Government and BMC affected by covid 19
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

ऋतिक रोशन के अलावा कपिल शर्मा ने भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में कपिल शर्मा ने लिखा, 'यह समय है उनके साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कोरोना वायरस से खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान कर रहा हूं। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Hrithik Roshan donate 20 lakh rupees Maharashtra   Government and BMC affected by covid 19
Rajinikanth, Kamal Haasan, Pawan Kalyan - फोटो : amar ujala

इनके अलावा साउथ सिनेमा के सितारों ने भी कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए रुपये दान किए हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) यूनियन वर्कर्स को 50 लाख रुपये दान दिए हैं। वहीं पवन कल्याण ने डेढ़ करोड़ रुपये दान करने का एलान किया है। अभिनेता राम चरण ने 70 लाख रुपये दान किए हैं। इनके अलावा अभिनेता सूर्या और विजय सेतुपति ने फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) को 10-10 लाख रुपये दान किेए हैं। 

पढ़ें: कोरोना से लड़ाई के लिए ये साउथ स्टार्स दे रहे हैं दान, अपने घर को अस्थाई अस्पताल बनाएंगे कमल हासन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed