इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। जिसके चलते कोई भी त्योहार लोग मिल जुलकर नहीं मना सकते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के पहले ही दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार था। जिसे लोगों ने अपने-अपने घर में ही मनाया। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को घर में ही सादे तरीके से मनाया। सेलेब्स ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की। हम आपको बताते हैं कि सेलेब ने किस तरह से क्वारंटीन के बीच गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया।
क्वारंटीन के बीच इन सितारों ने ऐसे मनाया 'गुड़ी पड़वा', एकदम मराठी मुल्गी की तरह दिखीं श्रद्धा कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो श्रद्धा कपूर हर साल गुड़ी पड़वा बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से इस त्योहार पर भी गृहण लग गया। श्रद्धा को इस साल गुड़ी पड़वा गर पर ही मनाना पड़ा। श्रद्धा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फोटो कोलाज शेयर कर फैन्स को बधाई दी। इस फोटो कोलाज में श्रद्धा की मां, और उनकी नानी के साथ श्रद्धा की भी तस्वीर है।
View this post on Instagram
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
टेलीविजन अभिनेत्री नेहा पेंडसे का शादी के बाद ये उनका पहला गुड़ी पड़वा था। जिसे उन्होंने पति के साथ घर पर ही मनाया। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की हैं। नेहा इस दौरान गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा, 'शादी के बाद पहला गुड़ी पड़वा मनाते हुए और हां बिल्कुल क्वारंटीन में। सभी लोग सुरक्षित रहिए, कृपया घर पर ही रहें।' आगे उन्होंने मराठी में लिखा, 'और हां आप सभी को गुड़ी पड़वा की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on
टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी इस साल अपने घर पर ही सादगी से गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसके जरिए उन्होंने फैन्स को गुड़ी पड़वा की बधाई दी। अंकिता इस दौरान बेहद साधारण दिखाई दे रही थीं।
View this post on Instagram
#gudipadwa❤️ 📸 @tkhutal_official
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
जी टीवी के शो 'ये तेरी गलियां' में नजर आ रहीं अभिनेत्री वृशिका मेहता ने भी घर पर ही क्वारंटीन के बीच गुड़ी पड़वा मनाया। वृशिका ने सोशल मीडिाय पर अपान लुक भी शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ वृशिका ने लिखा, 'एक नई शुरुवात। गुड़ी पड़वा की शुभकामना'। इसके साथ उन्होंने ये भी बतााय कि उनके कुत्ते का नाम भी गुड़ी है।
View this post on Instagram
A post shared by Vrushika Mehta (@vrushyy) on

कमेंट
कमेंट X