कोरोना वायरस का संकट पूरे देश में फैल गया है। जिसके चलते पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके संक्रमण से जहां लोगों की मौत हो रही हैं वहीं लॉकडाउन की वजह से मजदूरों और गरीबों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों को घर बैठना पड़ा रहा है। ऐसे में इन लोगों की मदद करने के लिए कई फिल्मी सितारे आगे आये हैं। इस बीच मशहूर कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद की है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कूदे कपिल शर्मा, इतने लाख रुपये दान करके कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'यह समय है उनके साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कोरोना वायरस से खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान कर रहा हूं। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'
कपिल शर्ना की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे आ हैं। सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे हैं साथ ही बॉलीवुड के जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बात करें भारत में फैले कोरोना वायरस की तो देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42 नए मामले आए सामने हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 649 और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात में एक-एक शख्स की मौत हुई है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है। यहां अब 124 से ज्यादा मामले आ चुके हैं।
वहीं लखनऊ में चार, महाराष्ट्र में दो, एमपी में पांच, छत्तीसगढ़ में पांच, राजस्थान और बिहारमें दो-दो नए मामले सामने आए हैं। भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दवाओं की घर-घर पहुंचाने को अनुमति दी। भारत के राजपत्र में जल्द ही इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी जाएगी।
पढ़ें: तलाक के बाद प्यार से उठ गया था अर्चना पूरन सिंह का भरोसा, परमीत ने आते ही जिंदगी बदल दी, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

कमेंट
कमेंट X